फर्जी मालिक बन जमीन का किया सौदा, 90 लाख रुपए हड़पे : दिल्ली निवासी दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, अन्तर्राज्यीय गिरोह से जुडे हैं तार

आरोपियों में दिल्ली निवासी 2 महिलाएं भी शामिल

फर्जी मालिक बन जमीन का किया सौदा, 90 लाख रुपए हड़पे : दिल्ली निवासी दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, अन्तर्राज्यीय गिरोह से जुडे हैं तार

कोतवाली पुलिस ने जमीन के फर्जी कागजात और फर्जी मालकिन बनाकर उसका सौदा करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है

सीकर। कोतवाली पुलिस ने जमीन के फर्जी कागजात और फर्जी मालकिन बनाकर उसका सौदा करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली निवासी 2 महिलाएं भी शामिल है। सभी आरोपी अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 को महावीर प्रसाद ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह बिल्डिंगों में कलर करने के ठेके लेते हैं। उन्हें सीकर में जमीन खरीदनी थी, ऐसे में सीकर के ब्रोकर मुंशीराम ने सीकर में नेहरू पार्क के पीछे एक जमीन होना बताया। जमीन का एरिया करीब 8.50 बीघा था। जमीन दिल्ली निवासी महिला मीरा सांसी की होना बताया। सीकर के मुंशीराम ने महावीर प्रसाद को वह जमीन दिखाई तो वह जमीन को लेने के लिए तैयार हो गए। 

20 जनवरी को मुंशीराम, महावीर प्रसाद जयपुर लेकर गया। वहां 90 लाख रुपए महावीर प्रसाद ने मीरा देवी को दे दिए। मार्च में जब मुंशीराम को कॉल किया तो उसने कहा कि मीरा देवी और उनके भतीजे दिलीप ने अपना फोन बंद कर लिया है। ऐसे में महावीर प्रसाद को शक हो गया कि उनके साथ ठगी हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस जमीन का सौदा किया हुआ, उस जमीन की असली मालकिन तो दिल्ली में है, जिसने कोई सौदा किया ही नहीं है। पुलिस ने मामले में सबसे पहले आरोपी बलबीर सांसी (51) पुत्र चांदराम निवासी सीकर को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में बताया कि वह एक गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो दूसरों की जमीनों के नकली कागज बनाकर, नकली मालिक बनकर रुपए ठगते हैं। इसके बाद बलबीर की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में जयपुर से आरोपी जितेंद्र राणा (32) पुत्र भगवान सहाय, दिल्ली से विमला गुप्ता (55) पत्नी बद्रीप्रसाद गुप्ता, कविता सिंह (45) विक्रम सिंह गिरफ्तार किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल