जन-भागीदारी से होगा जल संरक्षण का संकल्प पूर्ण, दूधतलाई वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उत्सवी शुभारम्भ

खराड़ी ने फलासिया में किया गंगा पूजन

जन-भागीदारी से होगा जल संरक्षण का संकल्प पूर्ण, दूधतलाई वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उत्सवी शुभारम्भ

गंगा दशमी और विश्व पर्यावरण दिवस  पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उत्सवी अंदाज में आगाज हुआ।

उदयपुर। गंगा दशमी और विश्व पर्यावरण दिवस  पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का उत्सवी अंदाज में आगाज हुआ। जिला से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर जनभागीदारी के साथ जल स्रोतों की साफ-सफाई कर गंगा पूजन, पीपल पूजन और कलश यात्राओं के माध्यम से जल संचय का संदेश दिया गया।

गंगा पूजन किया, दिलाया संकल्प: दूध तलाई घाट पर जिला प्रशासन, नगर निगम, राजीविका एवं जल संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण जन आंदोलन का शुभारंभ समारोह जिले के प्रभारी तथा राजस्व मंत्री  हेमन्त मीणा, प्रभारी सचिव टी रविकांत, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक फूलसिंह मीणा, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलक्टर नमित मेहता, समाजसेवी रविन्द्र श्रीमाली, गजपालसिंह, पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी की मौजूदगी में हुआ।  प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दे रही है। वंदे गंगा अभियान इस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। 

उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि वे जल स्रोतों की स्वच्छता, वर्षा जल संचयन एवं परंपरागत जलधाराओं के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, सीईओ जिला परिषद रिया डाबी, एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, गिर्वा एसडीएम सोनिका कुमारी, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, जल संसाधन, राजीविका आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Read More सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा