पट्टा बनाने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते मावली सरपंच गिरफ्तार

ग्राम सचिव की भूमिका की जांच जारी

 पट्टा बनाने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते मावली सरपंच गिरफ्तार
उदयपुर ने मावली ग्राम पंचायत के सरपंच को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी से यह राशि मकान का पट्टा बनाने के नाम पर ली थी।

मावली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), उदयपुर ने बुधवार को मावली ग्राम पंचायत के सरपंच को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी से यह राशि मकान का पट्टा बनाने के नाम पर ली थी। मौके पर मौजूद ग्राम सचिव की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


एसीबी स्पेशल यूनिट के एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि मावली निवासी शकील पुत्र खलील मोहम्मद ने ब्यूरो को शिकायत दी कि उसके मकान का पट्टा बनाने की एवज में मावली सरपंच हेमेंद्र पुत्र स्व. चतुर्भुज जाट निवासी नाइयों का मोहल्ला उससे 30 हजार रुपए की मांग कर रहा है। ब्यूरो ने शिकायत का गत 29 अप्रेल को सत्यापन करवाया जिसमें राशि मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी शकील मांग के अनुरूप 30 हजार रुपए का बंदोबस्त नहीं कर सका और उसने 15 हजार रुपए सरपंच को देने को कहा। टीम ने बुधवार शाम को आरोपी सरपंच हेमेंद्र जाट को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया। वहीं मौके पर मौजूद ग्राम सचिव भरतकुमार मीणा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार सरपंच को गुरुवार को उदयपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत