पत्नी ने आत्महत्या की तो पति ने बेटे और खुद को भी फंदे से लटकाया : पुलिस को घर में मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला

जगदीश और शारदा की शादी फरवरी 2017 में हुई थी

पत्नी ने आत्महत्या की तो पति ने बेटे और खुद को भी फंदे से लटकाया : पुलिस को घर में मिला सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला

एक विवाहिता के आत्महत्या करने के बाद पति ने सात साल के बेटे को फंदे पर लटका कर मार दिया। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा था कि मेरे घरवालों की कोई गलती नहीं है। मैं खुद मर रहा हूं।

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के आत्महत्या करने के बाद पति ने सात साल के बेटे को फंदे पर लटका कर मार दिया। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा था कि मेरे घरवालों की कोई गलती नहीं है। मैं खुद मर रहा हूं। हेमू (बेटा) की मम्मी मेरे से पहले फंदा लगाकर मर गई थी। कोई भी मेरे मां-बाप को परेशान न करे। ये (पत्नी) मरी, इसलिए हम दोनों भी मरे हैं। डीएसपी राजीव राहर ने बताया कि मसारों की ओबरी गांव में बुधवार शाम 7 बजे घर में शारदा (27) का शव फर्श पर पड़ा मिला, वहीं उसके पति जगदीश (30) पुत्र अमरा मीणा और बेटे हिमांशु उर्फ हेमू (7) फंदे से लटके मिले। जगदीश पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसकी पत्नी कुछ समय से निजी क्लीनिक पर काम कर रही थी। घटना के समय जगदीश के माता-पिता कानूवाड़ा करियावर गांव गए हुए थे। दोनों बुधवार शाम को घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों को बुलाकर गेट तुड़वाया। अंदर जाने पर जगदीश की मां को बहू और पोते का शव दिखा। दूसरे कमरे में बेटे का शव मिला।

काम से लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली : प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जगदीश काम से घर लौटा तो पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसके बाद अपने बेटे को फंदे से लटका दिया। बेटे की हत्या के बाद दूसरे कमरे में जाकर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। जगदीश और शारदा की शादी फरवरी 2017 में हुई थी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रजोल गांव में रहने वाले शारदा के पीहर पक्ष ने रिपोर्ट दी है। शारदा के भाई प्रकाश पुत्र संग्राम मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि यह हत्या है या फिर सुसाइड, पुलिस इस मामले की जांच करे। जगदीश के छोटे भाई सुनील कुमार ने भी थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें जांच की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर