योग दिवस पर 21 जून को सवा करोड़ लोग करेंगे योग, सीएम ने अफसरों को दिए निर्देश

स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में योगदान दें

योग दिवस पर 21 जून को सवा करोड़ लोग करेंगे योग, सीएम ने अफसरों को दिए निर्देश
इसके साथ ही ब्लॉक, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। प्रत्येक नागरिक योग को अपनाकर स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में योगदान दें। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश के सवा करोड़ लोगों द्वारा योग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संभाग व जिले के पर्यटन स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही ब्लॉक, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाए। शर्मा ने रविवार को सीएमआर में दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़े की बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जिला कलक्टर वीसी के माध्यम से जुड़े।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत