अमेरिका का अगला निशाना ईरान? चुनाव के बाद हमले की आशंका
संकेत से बढ़ा तनाव
पश्चिम एशिया के देशों को तीन नवंबर के मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर नए हमले शुरू होने की आशंका को लेकर आगाह किया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर भी चेतावनी दी है। कूटनीतिक बातचीत विफल होने पर नवंबर में नया सैन्य अभियान शुरू हो सकता है।
वाशिंगटन। अमेरिकी अधिकारी पश्चिम एशिया के देशों को तीन नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर फिर से हमले शुरू होने की आशंका के बारे में आगाह कर रहे हैं। दो अज्ञात राजनयिकों के हवाले से यह रिपोर्ट है। रिपोर्ट में पश्चिम एशिया के साझेदार देशों को ईरान की ओर से जवाबी हमले किए जाने की संभावित कोशिशों के बारे में भी चेतावनी दी गई है।
इससे पहले बताया था कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान की योजना तैयार की है। यदि कूटनीतिक बातचीत विफल रहती है, तो यह अभियान नवंबर में अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद शुरू किया जा सकता है।
Tags: elections
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Oct 2026 13:24:49
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को 3.75%–4.00% पर यथावत रखने के बाद डॉलर दबाव में आया, जिससे भारतीय रुपया...

Comment List