ईरान ने भारतीयों के लिए बंद की वीजा फ्री एंट्री 

22 नवंबर से बदल जाएंगे रूल

ईरान ने भारतीयों के लिए बंद की वीजा फ्री एंट्री 

ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा छूट 22 नवंबर से समाप्त कर दी है। अब सामान्य पासपोर्ट धारकों को प्रवेश या ट्रांजिट के लिए वीजा लेना होगा। यह निर्णय वीजा सुविधा के दुरुपयोग और भारतीयों के अपहरण जैसे मामलों के बढ़ने के बाद लिया गया। भारत ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश ईरान ने भारतीय नागरिकों को तगड़ा झटका दिया है। ईरान ने 22 नवंबर से अपनी वीजा पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में बिना वीजा के एंट्री नहीं मिलेगी। इससे पहले ईरान ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरवरी 2024 में भारतीयों के लिए वीजा छूट की शुरूआत की थी। भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में साधारण पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एकतरफा पर्यटक वीजा रद्दीकरण नियमों का कार्यान्वयन 22 नवंबर 2025 तक निलंबित कर दिया गया है। इस तारीख के बाद से साधारण पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में प्रवेश करने या पारगमन के लिए वीजा प्राप्त करना जरूरी होगा।

भारत ने दिया जवाब 

विदेश मंत्री ने बताया कि, केंद्र का ध्यान उन घटनाओं की ओर गया है, जिनमें भारतीय नागरिकों को रोजगार का झूठा वादा या तीसरे देशों में पारगमन का आश्वासन देकर ईरान ले जाया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा का लाभ उठाकर लोगों को ईरान की यात्रा के लिए बहकाया गया। ईरान पहुंचने पर उनमें से कई का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि ऐसी घटनाओं को देखते हुए, तेहरान ने ईरान जाने वाले सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा को रद्द कर दिया है।

इसका उद्देश्य दुरुपयोग रोकना

Read More व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से फरार

निलंबन का उद्देश्य आपराधिक तत्वों द्वारा इस सुविधा के आगे दुरुपयोग को रोकना है। 22 नवंबर से सामान्य पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में प्रवेश करने या वहां से होकर गुजरने के लिए वीजा प्राप्त करना अनिवार्य होगा। मंत्रालय ने ईरान जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों को भी सतर्क रहने और फ्री-वीजा यात्रा या ईरान के रास्ते तीसरे देशों में आगे की यात्रा की पेशकश करने वाले एजेंटों से बचने की सलाह दी है।

Read More राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर बना देश का सबसे गर्म शहर

ईरान में धोखाधड़ी के मामले

Read More ट्रंप को विश्वास : ईरान से समृद्ध यूरेनियम प्राप्त कर लेगा अमेरिका, भेजी सेना

इस साल मई में अवैध रूप से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले पंजाब के तीन लोगों का ईरान में अपहरण कर लिया गया था। पंजाब के एक एजेंट ने हुशनप्रीत सिंह (संगरूर), जसपाल सिंह (एसबीएस नगर) और अमृतपाल सिंह (होशियारपुर) को दुबई-ईरान मार्ग से ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था। उसने कथित तौर पर उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें ईरान में ठहरने की सुविधा दी जाएगी। 

हालांकि, 1 मई को ईरान पहुंचने के तुरंत बाद, कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया गया। पीड़ितों के परिवारों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। भारत द्वारा ईरानी अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करने के बाद तीनों लोगों को बचा लिया गया। सितंबर में भारत ने ईरान में रोजगार की तलाश कर रहे अपने नागरिकों को फर्जी नौकरी की पेशकश के हालिया मामलों के मद्देनजर कड़ी सतर्कता बरतने की चेतावनी दी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी