मालदीव ने कैटरीना कैफ को बनाया ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर, पर्यटकों को आकर्षित करने का मकसद 

कैटरीना कैफ ने कहा कि मालदीव प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक

मालदीव ने कैटरीना कैफ को बनाया ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर, पर्यटकों को आकर्षित करने का मकसद 

मालदीव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपना ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर बनाया है

माले। मालदीव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपना ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर बनाया है। मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (एमएमपीआरसी) ने मंगलवार को कैटरीना के नाम का ऐलान किया है। मालदीव ने अपने पर्यटन को बढ़ावा देने और खासतौर से भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के मकसद से कैटरीना को चुना है। मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने बीते साल कुछ ऐसे फैसले लिए थे, जिससे उनको भारतीयों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसका सीधा असर मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री पर पड़ा है। अपने पर्यटन को बचाने के लिए अब मुइज्जू सरकार ने लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ का सहारा लिया है। एमएमपीआरसी के प्रबंध निदेशक थॉय्यिब मोहम्मद ने कहा है कि कैटरीना कैफ को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाना हमारे लिए गर्व का क्षण है। दूसरी ओर कैटरीना कैफ ने कहा कि मालदीव प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, जहां शांति से मिलती है। मैं सनी साइड आॅफ लाइफ का चेहरा चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।

मालदीव-भारत के रिश्ते
कैटरीना कैफ के नाम की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब भारत और मालदीव के संबंध एक नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। मालदीव में साल 2023 के आखिर में मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने चीन समर्थन का रुख दिखाया। उन्होंने इंडिया आउट जैसे नारे दिए, जिससे उनके भारत से रिश्ते में खटास आना शुरू हो गई।

 बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव की ओर से कुछ ऐसे विवादित बयान आए, जिस पर भारतीयों ने गुस्सा दिखाते हुए मालदीव के बायकॉट की मुहिम छेड़ दी। इससे दोनों देशों के रिश्ते काफी ज्यादा खराब हो गए।
मालदीव की अर्थव्यवस्था में पर्यटन अहम किरदार अदा करता है और देश के पर्यटकों की एक बड़ी संख्या भारत से है। मालदीव के लक्जरी रिसॉर्ट्स और शांत समुद्र तट भारतीय यात्रियों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य रहे हैं लेकिन विवाद के बाद चीजें बदल गई हैं। भारतीयों ने मालदीव की जगह दूसरे देशों को चुना तो माले ने चीजों को ठीक करने की कोशिश की है।

मालदीव ने कैटरीना कैफ को एंबेसडर बनाया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया है। पीएम मोदी जल्दी ही मालदीव की यात्रा कर सकते हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि नई दिल्ली और माले के संबंधों को फिर से स्थापित करने की कोशिश हो रही है। नरेंद्र मोदी की माले यात्रा पर दोनों देशों में सहयोग पर बड़े ऐलान हो सकते हैं।

Read More हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव : ट्रंप का ऐलान-ईरानी नौकाएं दिखते ही तुरंत नष्ट करें, अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने त्यागपत्र दिया 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा
भीषण गर्मी के बीच अगर राहत की ठंडी फुहार। पर्यटन स्थलों पर घूमने का अनुभव और भी खास। ऐसा ही...
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना : बैलट बॉक्स से छेड़खानी का आरोप, चुनाव आयोग दी सफाई 
वन्यजीव गणना आज शाम 5 बजे से होगी शुरू, 59 जल स्त्रोतों पर होगी इनकी गणना
आज बुद्ध पूर्णिमा : सम्राट अशोक के समय राजस्थान में हुआ था बौद्ध धर्म का प्रसार, कई जगह स्तूप 
ओडिशा कंकाल मामला: CCTV फुटेज से खुली बैंक की लापरवाही की पोल ; बैंक के दावे झूठे, CCTV ने बताई पूरी कहानी
आईपीएल मैच के दौरान एसएमएस स्टेडियम के आसपास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर नो-पार्किंग
अमेरिका में भीषण हादसा: स्कूल में हुए चाकू हमले में 5 लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार