साइबर हमलों के बाद 25 फ्रांसीसी मंत्रियों का निजी डेटा इंटरनेट पर हुआ लीक, पीएम लेकोर्नू भी शामिल
साइबर सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
फ्रांस में बड़े साइबर हमले के कारण सरकार के 36 में से 25 मंत्रियों का निजी डेटा लीक हो गया है। इसमें प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू भी शामिल हैं। वस्त्र विक्रेता कंपनी पर हुए साइबर हमले के बाद रक्षा, डिजिटल, श्रम और स्वास्थ्य मंत्रियों की व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन उजागर हो गई है।
पेरिस। फ्रांस सरकार के 36 में से 25 मंत्रियों का साइबर हमलों में निजी डेटा लीक होने की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू भी उन 25 मंत्रियों में शामिल हैं, जिनका डेटा ऑनलाइन उजागर हुआ है।
रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि प्रधानमंत्री लेकोर्नू भी 2024 में वस्त्र विक्रेता कंपनी 'ले स्लिप फ्रांसिस' पर हुए साइबर हमले से प्रभावित 15 लाख ग्राहकों में शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, श्रम और स्वास्थ्य मंत्रियों का निजी डेटा भी ऑनलाइन उपलब्ध है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Oct 2026 15:17:07
नदबई राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत लेते दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा...

Comment List