सर्बिया के सरकारी चैनल ने एकतरफा पत्रकारिता पर मांगी माफी, भारत के टीवी मीडिया पर भी उठे सवाल
नेनाद चाचिच का इस्तीफा
नई दिल्ली। सर्बिया के सरकारी प्रसारक रेडियो टेलीविजन ऑफ वॉयवोडिना (RTV) ने अपनी पत्रकारिता की कमियों को स्वीकार करते हुए दर्शकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। न्यूज एंकर गोरान एरर ने लाइव प्रसारण में माना कि चैनल ने वर्षों तक कई मुद्दों पर चुप्पी साधी, जरूरी सवाल नहीं पूछे और एकतरफा खबरें प्रसारित कीं। माफी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटनाक्रम 25 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद सामने आया। चुनाव में छात्र आंदोलन से जुड़ी स्टूडेंट लिस्ट की जीत के बाद चैनल ने जश्न के वे दृश्य दिखाए, जिन्हें पहले प्रसारण में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद चैनल के कार्यवाहक प्रधान संपादक नेनाद चाचिच ने इस्तीफा दे दिया।
सर्बिया की इस घटना के बाद भारत के टीवी मीडिया की निष्पक्षता पर भी बहस तेज हो गई है। आलोचक सवाल उठा रहे हैं कि भारतीय चैनल एकतरफा रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों की अनदेखी के लिए सार्वजनिक रूप से आत्ममंथन कब करेंगे।

Comment List