यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के होटल के पास दागा गया रॉकेट

गुटेरेस के गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के बमुश्किल एक घंटे बाद यह रॉकेट दागा गया।

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के होटल के पास दागा गया रॉकेट
कीव सियाद में आपदा विभाग ने बताया कि रॉकेट गुरुवार रात 8:13 बजे दागा गया था।

कीव। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा के दौरान उनके होटल के पास एक रॉकेट दागा गया। गुटेरेस के गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के बमुश्किल एक घंटे बाद यह रॉकेट दागा गया।  गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने न्यूज संस्थान को बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और उनकी टीम सुरक्षित हैं। घटना के समय संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से उनके कार्यालय में मिल रहा था और उस समय होटल में नहीं था।

 गुटेरेस ने कहा, ''मैं आज कीव में हूं। कीव में दो रॉकेट दागे गये हैं, मुझे यह जानकर सदमा लगा कि मैं जिस शहर में हूं, वहां दो रॉकेट दागे गये।'' उन्होंने कहा, '' यह एक नाटकीय युद्ध है, और हमें इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की आवश्यकता है और हमें इस युद्ध के लिए एक समाधान की आवश्यकता है।''

कीव सियाद में आपदा विभाग ने बताया कि रॉकेट गुरुवार रात 8:13 बजे दागा गया था। उसने बताया कि दुश्मन की गोलाबारी के परिणामस्वरूप 25 मंजिला आवासीय भवन में आग लग गयी, जिससे पहली और दूसरी मंजिल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, पांच लोगों को बचा लिया गया और 10 अन्य घायल हो गये।

घटना की निंदा करते हुए, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, ''कीव में हमारी (एजेंसी) (गुटेरेस के साथ) की समाप्ति के तुरंत बाद, पांच रूसी मिसाइलों ने शहर में उड़ान भरी।यह वैश्विक संस्थानों के बारे में रूस के वास्तविक रवैये तथा संयुक्त राष्ट्र और संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाली हर चीज को अपमानित करने के रूसी नेतृत्व के प्रयास के बारे में बहुत कुछ कहता है। इसलिए एक उपयुक्त, शक्तिशाली प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।''

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल ने ट्वीट करके कहा, ''कीव में एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक के दौरान हमने विस्फोटों की आवाज सुनी। रूस ने राजधानी पर मिसाइल हमला किया। मुझे विश्वास है कि उसके ऐसे उद्दंड व्यवहार का संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा उचित मूल्यांकन किया जाएगा। यूक्रेन में युद्ध विश्व सुरक्षा पर हमला है।''

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर