आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय का सहायक निदेशक सहारिया सस्पैंड

इंटर्न युवाओं को फर्जी ट्वीटर हैंडल-फेसबुक आइडी बनाने के आदेश का मामला

आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय का सहायक निदेशक सहारिया सस्पैंड
जयपुर। राज्य सरकार ने इंटर्न युवाओं को फर्जी ट्वीटर हैंडल और फेसबुक आईडी बनाने के आदेश देने के मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय के सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया को निलंबित कर दिया।

 जयपुर। राज्य सरकार ने इंटर्न युवाओं को फर्जी ट्वीटर हैंडल और फेसबुक आईडी बनाने के आदेश देने के मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय के सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया को निलंबित कर दिया। इस संबंध में निदेशालय के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने आदेश जारी कर दिया। निलंबन के दौरान सहारिया का मुख्यालय योजना भव में स्थित निदेशालय में रखा गया है।


यह था मामला:
आर्थिक और सांख्यिकी विभाग सवाईमाधोपुर के सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया ने युवा मित्रों को खुद की फेसबुक आईडी और ट्वीटर हैंडल  के साथ 10-10 फर्जी फेसबुक आईडी और ट्वीटर हैंडल बनाने के लिखित आदेश जारी किए। राजीव गांधी युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम में चयनित युवा मित्रों को एक सरकारी अफसर की ओर से फर्जी फेसबुक और ट्वीट हैंड बनाने का यह आदेश देने पर विवाद हो गया है। इस फर्जी आदेश में निदेशक के निर्देशों का हवाला दिया गया। इस आदेश पर जब विवाद हुआ तो सरकार हरकत में आई और विवादित आदेश निकालने वाले सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया को सस्पैंड कर दिया।


शुरू हुआ सियासी विवाद:
सहायक निदेशक की ओर से सोशल मीडिया आईडी से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और कमेंट करने का इस तरह का आदेश सामने आने के बाद सियासी विवाद शुरू हो गया था। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और उसके नेताओं ने इसकी शिकायत की। इस विवाद के बाद राज्य सरकार ने मामले में कार्रवाई की।

सहारिया का यह है कहना

Read More सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन

इस मामले में निलंबित किए गए सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया का कहना है कि मेरी ओर से जारी आदेश को किसी ने एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इस तरह के आदेश जारी करने का हमने खण्डन भी कर दिया। मैं क्यों इस तरह का आदेश जारी करूंगा। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

Read More नगर निकाय चुनाव : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में 27 प्रतिशत मतदान, वोटर लिस्ट में नाम तलाशने में मतदाताओं को परेशानी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मां के पास सो रही दो साल की बच्ची अचानक हुई गायब! पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी भीम सिंह को पकड़ा मां के पास सो रही दो साल की बच्ची अचानक हुई गायब! पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी भीम सिंह को पकड़ा
सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में रात को अपनी मां के पास आंगन में सो रही दो वर्षीय...
दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग
जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : बाढ़ में बिहार डूबा, सरकार केवल विकास का पीट रही ढिंढोरा 
त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में टीएमपी का दबदबा: 1,557 सीटों पर निर्विरोध जीत, भाजपा को मिली 82 सीटों पर सफलता
श्रीगंगानगर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 30 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच किलो 615 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला