तय नीति के अनुसार हर वर्ष 35 से 40 विमान मिलें तो सुधरेंगे हालात, वायु सेना के पास लड़ाकू विमानों की कमी: एपी सिंह

प्रतिवर्ष 35 से 40 नए लड़ाकू विमानों की जरूरत

तय नीति के अनुसार हर वर्ष 35 से 40 विमान मिलें तो सुधरेंगे हालात, वायु सेना के पास लड़ाकू विमानों की कमी: एपी सिंह
वायु सेना दिवस से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वीकार किया कि आपूर्ति में देरी के कारण लड़ाकू विमानों और सैन्य कर्मियों की कमी है। उन्होंने बताया कि वायु सेना को प्रतिवर्ष 35-40 स्वदेशी लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है। उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाले चीनी विमानों पर भी चिंता जताई।

नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने माना है कि वायु सेना के पास मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लड़ाकू विमानों के साथ-साथ अधिकारियों और वायु सैनिकों की कमी है लेकिन यह चिंता की बात नहीं है और इन कमियों को पूरा करने के लिए बनाई गई रणनीति और योजनाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर पूरी हो जाती हैं तो स्थिति काफी सुधर जाएगी। एयर चीफ मार्शल सिंह ने वायु सेना दिवस शनिवार को यहां वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह स्थिति विमानों की आपूर्ति के निर्धारित कार्यक्रम में निरंतर हो रही देरी के कारण उत्पन्न हुई है।

स्वदेशी लड़ाकू विमान बनाए जाने के विभिन्न कार्यक्रमों में देरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ये कार्यक्रम निर्धारित समय पर पूरे हो जाते हैं तो स्थिति में सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि वायु सेना को हर वर्ष कम से कम 35 से 40 लड़ाकू विमानों की जरूरत है और यदि ऐसा होता है तो स्थिति काफी सुधर सकती है। 

सभी हितधारकों को मिलकर प्रयास करने होंगे

उन्होंने कहा कि स्वदेशी विमानों के बारे में सभी हितधारकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने लड़ाकू विमानों के सौदों में होने वाली देरी का  उल्लेख करते हुए कहा कि जिन विमानों के समय पर मिलने की उम्मीद थी वह पूरी नहीं हो सकी। हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि विमानों की कमी बड़ी चिंता का विषय नहीं है।

Read More तेलंगाना सीएम पर भाजपा का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- भारतीय समाज के बाद हिंदू देवताओं को भी बांटने की कोशिश में कर रही कांग्रेस

फ्रांस के साथ इस साल रक्षा सौदा संभव

Read More छह प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त हुए, चार आईएएस और दो आरएएस शामिल

लड़ाकू विमानों के इंजनों के लिए विदेश पर निर्भरता कम करने के लिए उन्होंने कहा कि इसके बारे में ठोस निर्णय लिए जाने की जरूरत है। फ्रांस के साथ बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान सौदे के बारे में उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे मौजूदा वित्त वर्ष में अंतिम रूप दिया जा सकता है।

Read More सफाईकर्मियों के योगदान को गरिमा और सम्मान के साथ मिले मान्यता : स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी, रेखा गुप्ता ने कहा- महिला कर्मियों की सुरक्षा पर दिया जाए विशेष ध्यान

पाक को चीनी विमान मिलना चिंताजनक

चीन द्वारा पाकिस्तान को पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान दिए जाने को उन्होंने चिंता का विषय करार दिया है। यदि देश में ही बनाए जाने वाले उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एमका) के कार्यक्रम में देरी होती है तो दूसरे विकल्पों के बारे में सोचा जाना चाहिए। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि वायु सेना के लिए अलग से ड्रोन फोर्स बनाए जाने की जरूरत नहीं है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे
सुभाष चौक और करधनी इलाके में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाकर 2.70 लाख रुपए ठग लिए। सुभाष...
प्रियंका गांधी का जंतर-मंतर की घटना पर हमला, महिला पत्रकारों के आरोपों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
रूस का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर जारी रहेंगे बड़े जवाबी हमले; विदेशियों को कीव छोड़ने की चेतावनी
पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद अब आरबीआई के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, नायरा के पंपों ने बढाएं दाम
एएनटीएफ का 6 जिलों में सिक्सर, 424 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त,
जंतर मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी पर जवाब दे सरकार, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्रा​थमिकी : राहुल