भाजपा ने देर रात जारी की 14 जिलाध्यक्षों की सूची, पांच लोगों को मिला दोबारा मौका

भाजपा ने यूपी में 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

भाजपा ने देर रात जारी की 14 जिलाध्यक्षों की सूची, पांच लोगों को मिला दोबारा मौका

उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले भाजपा ने देर रात 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की। सामाजिक समीकरण साधते हुए पार्टी ने सात पिछड़े, छह सामान्य और एक अनुसूचित वर्ग से अध्यक्ष बनाए। तीन जिलों में महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले बुधवार की देर रात प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कल रात 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इससे पहले पार्टी ने 16 मार्च को 70 जिलाध्यक्षों का एलान किया था। प्रदेश में भाजपा के कुल 98 संगठनात्मक जिले हैं। इस लिहाज से अभी 14 की घोषणा होना बाकी है। बताया जा रहा है कि, इनमें से पांच को दोबारा मौका दिया गया है।

संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार, बहुत लंबी कवायद के बाद घोषित किए गए जिलाध्यक्षों में पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने का भी पूरा प्रयास किया है। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग को सर्वाधिक तरजीह देते हुए सात जिलाध्यक्ष इसी वर्ग से बनाए हैं। जबकि सामान्य वर्ग के छह और अनुसूचित वर्ग से एक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दरअसल, अभी तक घोषित किए गए जिलाध्यक्षों में जातिगत गुणा-गणित देखें तो 84 में से सामान्य वर्ग से 45, पिछड़ा वर्ग से 32 और अनुसूचित वर्ग से सात जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। 

बुधवार देर रात घोषित की गई 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची में बृज क्षेत्र में अलीगढ़ जिला एवं महानगर के अलावा फिरोजाबाद जिले में पुराने चेहरों को ही फिर मौका दिया गया है। सूची में तीन जिलों में महिलाओं को जिलाध्यक्ष के रूप में मौका दिया गया है। इनमें हापुड़ में खटीक जाति से आने वाली कविता माधरे को अध्यक्ष बनाया गया है। हमीरपुर में शकुंतला निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जालौन में उर्विजा दीक्षित को रिपीट किया गया है। पहले घोषित 70 जिलाध्यक्षों की सूची में पांच महिलाओं को जगह मिली थी। इस प्रकार कुल आठ जिलाध्यक्ष महिला बनाई गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा