दिल्ली: आवासीय इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत

घटना की जांच जारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत होने की जानकारी मिली है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शास्त्री नगर स्थित आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना सुबह लगभग 05:30 बजे गीता कॉलोनी पुलिस थाने को मिली। दिल्ली अग्निशमनकर्मी चार दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। एंबूलेंस और पुलिस की पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। 

उन्होंने बताया कि आग चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी, जिसके भूतल पर कार पार्किंग की सुविधा है। आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। संकीर्ण सड़क होने के बावजूद अग्निशमन अधिकारी आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। बचावकर्मियों ने  तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों सहित कुल नौ लोगों को बचाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत होने की जानकारी मिली है। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Read More इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार : दूर रखना समाधान नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दिया चाइल्ड मोड का सुझाव

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.