छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण हादसा, आईईडी विस्फोट में आदिवासी युवक की मौत

नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से आदिवासी युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण हादसा, आईईडी विस्फोट में आदिवासी युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जंगल गए ग्रामीण आयता कुहरामी का पैर आईईडी पर पड़ने से विस्फोट हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजपुर जिले के कस्तुरीपाड गांव के एक आदिवासी युवक की माओवादियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक के फटने से मौत हो गई है। एसपी कार्यालय की ओर से सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना रविवार को हुई। मृतक का नाम आयता कुहरामी थी।

यह घटना उस समय घटी जब आयता स्थानीय जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान उसका पैर माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) पर पड़ गया, जिसके फटने से उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल से उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सघन तलाश अभियान तेज कर दिया है और आईईडी निष्क्रियकरण की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का मानना है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों के लिए लगाए गए ये विस्फोटक अक्सर निर्दोष आम नागरिकों के जान के दुश्मन बन जाते हैं।

पुलिस एवं प्रशासन ने आमजन से विशेष अपील की है कि वे जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा सुरक्षा कैम्प को दें। ऐसी घटनाएं न सिर्फ एक परिवार को तबाह करती हैं, बल्कि पूरे समुदाय में भय का वातावरण बनाती हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सली हिंसा के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More फूड सेफ्टी विभाग ने कूड़ेदान में फेंकी मिलावटी मिठाईयां : कचरे के डिब्बे से उठाकर घर ले गए लोग, लापरवाही और लोगों की जागरूकता को लेकर बहस तेज

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब