आपसी मतभेद या दुश्मनी...? विवाहिता और दो मासूमों की संदिग्ध हालत में मौत, जानें पूरा मामला

महिला और दो बेटियों की संदिग्ध मौत

आपसी मतभेद या दुश्मनी...? विवाहिता और दो मासूमों की संदिग्ध हालत में मौत, जानें पूरा मामला

बहराइच में एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव संदिग्ध हालात में मिले। पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। पीड़ति पक्ष ने दहेज उत्पीडऩ और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला के पति, ससुर और सास के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खैरीघाट क्षेत्र के शिवपुर टापू बोझी गांव निवासी रामचन्द्र गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आशा उर्फ मीना (35) का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व पयागपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज निवासी विष्णु उर्फ बजरंगी पुत्र बजरंगी से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही और मांग पूरी न होने पर आशा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ति किया जाता था।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पति विष्णु, ससुर बजरंगी और सास पिंकी देवी अक्सर आशा के साथ मारपीट करते थे और उसे मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते थे। पीड़िता अपने मायके वालों को प्रताडऩा की बात कई बार बताती रही, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

घटना 10 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता आशा उर्फ मीना और उसकी दो बेटियों के बारे में सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है। पीड़ति पिता का आरोप है कि आशा और उसकी बड़ी बेटी का शव तालाब के पास मिला, जबकि छोटी बेटी का शव नहीं मिला। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल पक्ष द्वारा की गई हत्या है।

Read More उत्तराखंड में मुस्लिम फेरीवाले के साथ धार्मिक आधार पर अभद्रता : युवक ने दी क्षेत्र से जाने की धमकी, खुद को बताया हिंदूवादी संगठन का व्यक्ति

पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई है कि आशा और उसकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ति कर मार डाला गया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को तालाब के पास फेंका गया। इस मामले में पति, ससुर और सास के खिलाफ नामजद आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Read More काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई चौकाने वाली वजह

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश मणि मिश्र को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब