एक तरफ तूफान, दूसरी तरफ किलकारियां: ओडिशा में 900 से ज्यादा बच्चों का जन्म, किसी का नाम अर्नब तो किसी का रखा तूफान

समय पर चिकित्सीय दखल से टला बड़ा खतरा

एक तरफ तूफान, दूसरी तरफ किलकारियां: ओडिशा में 900 से ज्यादा बच्चों का जन्म, किसी का नाम अर्नब तो किसी का रखा तूफान
ओडिशा में चक्रवात अर्नब के असर और भारी बारिश के बीच 931 गर्भवती महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार, एहतियातन 2,245 महिलाओं को पहले ही स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया था। इस यादगार पल पर कई परिजनों ने बच्चों के नाम अर्नब, पवन, तूफान और बरसा रानी रखे हैं।

ओडिशा। चक्रवात अर्नब के दौरान ओडिशा में खराब मौसम के बीच खुशियों ने भी दस्तक दी। राज्य में 931 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। इस प्राकृतिक घटना को यादगार बनाने के लिए कुछ परिवारों ने अपने नवजातों के नाम अर्नब, पवन, तूफान और बरसा रानी जैसे रखे हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार, चक्रवात के खतरे को देखते हुए 2,245 गर्भवती महिलाओं को पहले ही स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, प्रसव के बाद मां और बच्चे स्वस्थ हैं।

गंजम जिले के पात्रापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुकांती प्रधान ने बेटे को जन्म दिया। परिवार ने उसका नाम अर्नब रखा। वहीं, चिकराडा की रुक्मिणी बेहरा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम बरसा रानी रखा गया। प्रसव के दौरान हो रही बारिश से प्रेरित होकर परिवार ने यह नाम चुना। गंजम जिले में भी बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं को एहतियातन अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी एस. कामेश्वर राव के अनुसार, बुधवार दोपहर एक बजे तक जिले में 220 प्रसव दर्ज किए गए। इनमें 101 लड़के और 119 लड़कियां शामिल थीं।

चक्रवात अर्नब ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, जबकि ओडिशा में इसका असर भारी बारिश के रूप में दिखाई दिया। तूफान के दौरान जन्मे बच्चों के नामों ने इस मुश्किल समय को कई परिवारों के लिए जीवनभर याद रहने वाला पल बना दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत वितरण निगमों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, राजस्थान में देश की पहली सोडियम-आयन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट होगा शुरू विद्युत वितरण निगमों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, राजस्थान में देश की पहली सोडियम-आयन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट होगा शुरू
राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और विद्युत वितरण नेटवर्क को अधिक कारगर बनाने की दिशा में जयपुर डिस्कॉम...
अमेरिका का अगला निशाना ईरान? चुनाव के बाद हमले की आशंका
हाई-सिक्योरिटी इलाके में बड़ी चोरी, भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के आवास से एक लाख की नकदी और जेवरात पार
गुरु रंधावा के नए गाने ‘सो व्हाट’ में दिखा पंजाबी स्वैग, अंजिनी धवन के साथ जमी जोड़ी
आतंकवाद से निपटने का अनुभव आसियान देशों से साझा करेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई जमीनी रणनीति: राजनाथ
हाईकोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के 4 मुल्जिमों की उम्रकैद की सजा रद्द की, जानें पूरा मामला 
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में चयन का खेल, पीटीआई समेत चार ने किया समर्पण