आईटी कंपनी का अकाउंटेंट ही निकला गबन का आरोपी, 75 लाख परिचितों के खातों में ट्रांसफर; करोड़ों का शक

शांतिभंग में हिरासत

आईटी कंपनी का अकाउंटेंट ही निकला गबन का आरोपी, 75 लाख परिचितों के खातों में ट्रांसफर; करोड़ों का शक
जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक आईटी कंपनी में अकाउंटेंट पर 75 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। आरोपी अर्पित जैन ने कथित तौर पर दो साल में कंपनी का पैसा अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। ऑडिट में वित्तीय गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोधपुर। बासनी औद्योगिक क्षेत्र की एक आईटी कंपनी में दो साल से अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत कर्मचारी पर 75 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। कंपनी के हिसाब-किताब का जिम्मा संभालने वाले कर्मचारी ने कथित तौर पर लाखों रुपए अपने परिचितों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। कंपनी प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। पिछले पांच-सात दिन से चल रही ऑडिट में वित्तीय गड़बड़ी सामने आने के बाद गुरुवार को बासनी थाने में मामला दर्ज कराया गया। कंपनी ने प्रारंभिक तौर पर 75 लाख रुपए के गबन की शिकायत दी है। ऑडिट जारी होने के कारण रकम करोड़ों रुपए तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी अकाउंटेंट को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है, जबकि गबन के मामले में उसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।

बासनी थाने के एएसआई पप्पाराम ने बताया कि हड्डी मिल क्षेत्र स्थित आनंद राठी आईटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर नैनोमैक्स, शिकारगढ़ निवासी प्रदीप सिंह पुत्र नरेंद्रसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत आशापूर्णा सिटी, बोरानाडा निवासी अर्पित जैन पुत्र राजेंद्र जैन ने कंपनी की रकम में हेरफेर किया। आरोप है कि उसने कंपनी के खातों से लाखों रुपए अपने परिचितों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।

ऑडिट में सामने आया हेरफेर, अब दो साल के लेनदेन की जांच अहम

कंपनी में वित्तीय लेनदेन की जांच के दौरान गबन का मामला सामने आया। प्रारंभिक ऑडिट में 75 लाख रुपए का हेरफेर बताया गया है। हालांकि पूरी ऑडिट अभी बाकी है। ऐसे में गबन की वास्तविक रकम कितनी है और किन-किन खातों में पैसा भेजा गया, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद होगा। आरोपी पिछले दो साल से कंपनी में कार्यरत था।

Read More नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र 

शांतिभंग में हिरासत, गबन के मामले में गिरफ्तारी शेष

Read More ‘कितना भी प्रदर्शन कर लें, इस्तीफा नहीं देंगे ज्ञानेश कुमार’, रामदास अठावले का विपक्ष को दोटूक जवाब

एएसआई पप्पाराम ने बताया कि गुरुवार को कंपनी मैनेजर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी अर्पित जैन को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। गबन के प्रकरण में फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अब बैंक खातों में हुए लेनदेन और कंपनी के ऑडिट रिकॉर्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी।

Read More पीस बॉन्ड भरकर रिहा हुए CJP नेता, क्या दोबारा प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे दीपके और उनके साथी? रांका बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी सरकार

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें? पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
कई चरणों में शराबबंदी रहेगी। जिला परिषद, पंचायत समिति और पंच-सरपंच चुनाव के मतदान से लेकर मतगणना तक शराब की...
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना
100 दिन में 100 करोड़ से बदलेगी जयपुर की सूरत, हर वार्ड 50 लाख
स्कूल जाने का सफर अब होगा आसान, सीएम रेखा गुप्ता ने बांटी 1400 छात्राओं को साइकिलें
दिवाली पर रोशनी से नहाएगा गणगौरी बाजार, चांद-तारों जैसी सजावट करेगी आकर्षित
नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर नजर, मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त