एक्शन मोड़ में दिया कुमारी, म्यूजियम परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की

आमेर में गोल्फ कार्ट के संचालन पर भी चर्चा

एक्शन मोड़ में दिया कुमारी, म्यूजियम परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की
उपमुख्यमंत्री व कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने शासन सचिवालय में संग्रहालय परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अल्बर्ट हॉल जयपुर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और जोधपुर समेत कई संग्रहालयों के जीर्णोद्धार कार्यों के निर्देश दिए। रेनोवेशन के दौरान पर्यटकों की सुविधा और आमेर में गोल्फ कार्ट संचालन पर विशेष जोर दिया गया।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा कला एवं संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में कला एवं संस्कृति एवं पुरातत्व शासन सचिव शुचि त्यागी तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द्र की उपस्थिति में विभाग की चल रही म्यूजियम परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, जयपुर, गवर्नमेंट म्यूजियम, अलवर, गंगा गवर्नमेंट म्यूजियम, बीकानेर, गवर्नमेंट म्यूजियम, चित्तौड़गढ़, गवर्नमेंट म्यूजियम, जैसलमेर, सरदार गवर्नमेंट म्यूजियम, जोधपुर, गवर्नमेंट म्यूजियम, मंडोर (जोधपुर), गवर्नमेंट म्यूजियम, आहड़ (उदयपुर), गवर्नमेंट म्यूजियम, माउंट आबू के कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपमुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि अल्बर्ट हॉल के रेनोवेशन कार्य के दौरान वहाँ आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि रेनोवेशन का कार्य विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध रूप से करवाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि कार्य के दौरान भी आगंतुकों का आवागमन सुचारू बना रहे तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में परियों के बाग की पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार आमेर में गोल्फ कार्ट के संचालन पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Read More दिल्ली प्रदर्शन में छाईं रितु बराला, राहुल की शाबाशी के बाद बदली प्रदेश की राजनीति की रुत

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें? पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
कई चरणों में शराबबंदी रहेगी। जिला परिषद, पंचायत समिति और पंच-सरपंच चुनाव के मतदान से लेकर मतगणना तक शराब की...
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना
100 दिन में 100 करोड़ से बदलेगी जयपुर की सूरत, हर वार्ड 50 लाख
स्कूल जाने का सफर अब होगा आसान, सीएम रेखा गुप्ता ने बांटी 1400 छात्राओं को साइकिलें
दिवाली पर रोशनी से नहाएगा गणगौरी बाजार, चांद-तारों जैसी सजावट करेगी आकर्षित
नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर नजर, मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त