सत्ता परिवर्तन सड़कों पर भीड़ से नहीं, जनता के मताधिकार से होता है : भजनलाल

सरकार को अस्थिर करने की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकती

सत्ता परिवर्तन सड़कों पर भीड़ से नहीं, जनता के मताधिकार से होता है : भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सत्ता परिवर्तन’ की चर्चा करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में सरकारें सड़कों की भीड़ से नहीं, जनता के वोट से बदलती हैं। विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाकर चुनी सरकार को अस्थिर करना स्वीकार्य नहीं। सत्ता की चाह रखने वाले चुनाव में जनसमर्थन साबित करें, साजिश से सत्ता नहीं मिलती। तड़केदार और सस्पेंस वाली ह

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने Regime Change की चर्चा करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन सड़कों पर भीड़ जुटाने से नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार से होता है। जनादेश को कुचलकर सत्ता हासिल करने की मंशा लोकतंत्र नहीं, बल्कि उसकी मर्यादाओं को चुनौती देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाकर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारों का भविष्य जनता तय करती है, न कि सड़कों पर जुटने वाली भीड़ या किसी प्रकार की राजनीतिक साजिश। उन्होंने कहा कि यदि किसी को सत्ता परिवर्तन की इच्छा है, तो उसे जनता के बीच जाकर अपना जनाधार मजबूत करना चाहिए और चुनाव में अपनी ताकत साबित करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का बंधक नहीं है। यहां अंतिम निर्णय जनता के मत और उसके जनादेश से होता है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें? पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
कई चरणों में शराबबंदी रहेगी। जिला परिषद, पंचायत समिति और पंच-सरपंच चुनाव के मतदान से लेकर मतगणना तक शराब की...
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना
100 दिन में 100 करोड़ से बदलेगी जयपुर की सूरत, हर वार्ड 50 लाख
स्कूल जाने का सफर अब होगा आसान, सीएम रेखा गुप्ता ने बांटी 1400 छात्राओं को साइकिलें
दिवाली पर रोशनी से नहाएगा गणगौरी बाजार, चांद-तारों जैसी सजावट करेगी आकर्षित
नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर नजर, मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त