दिवाली पर रोशनी से नहाएगा गणगौरी बाजार, चांद-तारों जैसी सजावट करेगी आकर्षित

व्यापारियों के सहयोग से सजेगा बाजार

दिवाली पर रोशनी से नहाएगा गणगौरी बाजार, चांद-तारों जैसी सजावट करेगी आकर्षित
गुलाबी नगरी जयपुर का गणगौरी बाजार दीपावली के लिए भव्य सजावट और रोशनी से जगमगाने को तैयार है। व्यापार मंडल द्वारा लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में चार स्वागत द्वार, धार्मिक झांकियां, 3डी लाइटिंग और राजस्थानी संस्कृति पर आधारित विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं, जो जयपुरवासियों व पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगे।

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में दीपावली का उल्लास बाजारों की रौनक के साथ नजर आने लगा है। रोशनी, रंगों और राजस्थानी संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरने के लिए गणगौरी बाजार व्यापार मंडल इस बार भी भव्य दिवाली सजावट की तैयारियों में जुटा है। बाजार को इस अंदाज में सजाने की योजना है कि यहां आने वाले लोगों को लगेगा, मानो चांद-तारे जमीन पर उतर आए हों। राजस्थानी और धार्मिक थीम पर आधारित सजावट के साथ बाजार को आकर्षक उत्सवी रूप दिया जाएगा।

व्यापार मंडल की योजना के अनुसार, करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में सजावट की जाएगी। बाजार में चार भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। जगह-जगह राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाते मंच सजेंगे, वहीं आकर्षक रोशनी से सजी विभिन्न धार्मिक झांकियां लोगों का ध्यान खींचेंगी। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक संस्कृति के मेल के रूप में 3डी लाइटिंग तथा विशेष सेल्फी पॉइंट भी सजावट का हिस्सा होंगे।

गणगौरी बाजार व्यापार मंडल हर वर्ष व्यापारियों के सहयोग से दीपावली पर आकर्षक सजावट करता रहा है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी जीत चुका है। इस बार भी सजावट को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। व्यापार मंडल का उद्देश्य बाजार की सुंदरता बढ़ाने के साथ जयपुर की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं को भी रोशनी के उत्सव के माध्यम से प्रदर्शित करना है।

व्यापारियों के सहयोग से सजेगा बाजार

Read More पंचायत चुनाव में परिवारों की परीक्षा : राठौड़ का डबल धमाका, तो खर्रा परिवार को तिहरा झटका

गणगौरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी व्यापारी भाइयों के सहयोग से भव्य सजावट की जा रही है। महामंत्री अतुल लालवानी, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश खुटेटा और कार्यकारिणी के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। राजस्थानी संस्कृति, धार्मिक आस्था और आधुनिक लाइटिंग के संगम से बाजार को ऐसा आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी है, जो दीपावली पर जयपुरवासियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने।

Read More शोकसभा में चाय बनाने के लिए जलाया चूल्हा: 21 लोग झुलसे, गैस सिलेंडर में लीकेज से भड़की आग

Post Comment

Comment List

Latest News

सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों को 28 अक्टूबर से शुरू हुए 60 दिवसीय 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान...
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान
तेल की कीमतों में गिरावट को ट्रंप ने बताया 'बड़ा धोखा', डेमोक्रेट्स और ईरान पर लगाए गंभीर आरोप
कर्नाटक CM की जापान यात्रा पर BJP का हमला, विजयेंद्र बोले- किसान पानी को तरस रहे, आशा कार्यकर्ता सड़कों पर
64 विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ACB कार्रवाई पर रोक की गुहार