आतंकवाद से निपटने का अनुभव आसियान देशों से साझा करेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई जमीनी रणनीति: राजनाथ

'इंडिया-आसियान यूथ ब्रिज' का प्रस्ताव

आतंकवाद से निपटने का अनुभव आसियान देशों से साझा करेगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई जमीनी रणनीति: राजनाथ
फिलीपींस के सेबू में 13वीं एडीएमएम-प्लस बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद से निपटने का अपना जमीनी अनुभव आसियान देशों के साथ साझा करने को तैयार है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए समुद्री सुरक्षा और 'इंडिया-आसियान यूथ ब्रिज' बनाने पर जोर दिया।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का अपना जमीनी अनुभव आसियान देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत ने दशकों तक सीमा पार आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करके यह अनुभव हासिल किया है। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सक्रिय और जमीनी अनुभव पर आधारित रणनीति को दिखाया। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को फिलीपींस के सेबू में आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक (एडीडीएम-प्लस) को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती। भारत संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण और खुफिया जानकारी साझा करके सहयोगी देशों की आतंकवाद से निपटने की क्षमता मजबूत करने के लिए तैयार है। भारत और मलेशिया 2024 से 2027 तक आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ कार्य समूह की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं।

उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए समुद्री सहयोग को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों पर जहाजों की आवाजाही और विमानों की उड़ान की स्वतंत्रता पर भारत का जोर किसी देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि क्षेत्र के सभी देशों के साझा हितों की रक्षा के लिए है। भारत 2008 से अदन की खाड़ी जैसे संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में सक्रिय है और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा में योगदान दे रहा है। रक्षा मंत्री ने भारत और आसियान के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक विशेष 'यूथ ब्रिज' बनाने का प्रस्ताव भी रखा। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच संपर्क बढ़ाना, डिजिटल नवाचार को प्रोत्साहित करना और क्षमता निर्माण को मजबूत करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को 3.75%–4.00% पर यथावत रखने के बाद डॉलर दबाव में आया, जिससे भारतीय रुपया...
12 देशों के 68 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ ट्रेन का आगमन
PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई 
बच्चों के उतरते ही स्कूल बस में लगी आग, मचा हड़कंप,सभी के सुरक्षित उतरने से टला बड़ा हादसा
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
''राजनीतिक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च'' राहुल की 'चलो दिल्ली' मार्च में छात्रों और आम लोगों से शामिल होने की अपील