बरेली में एसआईआर ने अपनों से मिलवाया : सलीम को बनाया ओमप्रकाश, वापस आए अपने गांव 

ओमप्रकाश उर्फ सलीम अपने गांव वापस लौटा

बरेली में एसआईआर ने अपनों से मिलवाया : सलीम को बनाया ओमप्रकाश, वापस आए अपने गांव 

बरेली में एसआईआर जांच के दौरान वोटर लिस्ट से नाम गायब मिलने पर 40 साल पहले घर से नाराज होकर गए ओमप्रकाश उर्फ सलीम अपने गांव लौट आए। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। दिल्ली में मुसलमान बनकर रह रहे सलीम अब परिवार संग काशीपुर में ही बसने और नई पहचान बनवाने की तैयारी में हैं।

बरेली। देश में चर्चा का विषय बने मतदाता गहन निरीक्षण (एसआईआर) ने एक परिवार को अपनों से मिलवा दिया। दरअसल, 40 साल पहले घर से नाराज होकर निकले ओमप्रकाश दिल्ली में मुसलमान बन गए। अब जब दिल्ली में एसआईआर सर्वे हुआ तो वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं था, जिस वजह से वो अपने गांव वापिस आ गए। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, बैंड-बाजे और जुलूस साथ उनका भव्य स्वागत किया।   

काशीपुर निवासी ओमप्रकाश आखिरकार अपने घर वापिस लौट आए। काशीपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र वेद राम मात्र 15 वर्ष की उम्र में घर से नाराज होकर चले गए थे। वर्षों बीतने के बाद उनके घर न लौटने पर गांव में उनकी मौत की चर्चायें होने लगीं और परिवार ने भी यही मान लिया था कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बीच उनके पिता का भी देहांत हो गया था। फिलहाल उनके आने से क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।

शुक्रवार को ओमप्रकाश अपनी बड़ी बहन चंद्रकली और अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ काशीपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों का पूरे गांव में घुमाकर स्वागत किया। ग्रामीण तब हैरान रह गए जब ओमप्रकाश ने बताया कि अब उनका नाम सलीम पुत्र ताहिर हुसैन निवासी उस्मानपुर, दिल्ली है। दरअसल दिल्ली में एसआईआर अभियान चल रहा है। फॉर्म भरने के दौरान माता-पिता की आईडी न मिलने पर उन्हें सच्चाई बताकर गांव लौटना पड़ा।

ओमप्रकाश ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह कुछ समय बरेली में मजदूरी करते रहे, फिर दिल्ली चले गए। वहां कोई आईडी प्रूफ न होने पर मोहल्ले के लोगों ने उनका नया नाम और पता दर्ज कराकर वोटर आईडी बनवाई। इसी बीच उनका निकाह मोहल्ले की शाहबानो से हुआ, जिससे उनकी चार बेटियाँ-रुखसाना, रुखसार, रूपा, कुप्पा-और एक बेटा जुम्मन है। तीन बेटियाँ शादीशुदा हैं।

Read More महिला कांग्रेस का भाजपा पर हमला : अपराधियों को संरक्षित करने का लगाया आरोप, अल्का लांबा ने कहा- भाजपा नेताओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ अपराध के मामलों में पार्टी का रवैया संदिग्ध

चालीस वर्षों बाद ओमप्रकाश को देखकर छोटा भाई रोशनलाल, भतीजा कुंवरसेन, वीरपाल, ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजपूत सहित ग्रामीण भावुक हो उठे। ग्रामीणों ने उन्हें और जुम्मन को मंदिर ले जाकर स्नान करवा कर दोबारा से सनातन धर्म में घर वापसी करवाई। ओमप्रकाश को मालाएँ पहनाईं और भोज का आयोजन किया।

Read More राज संपर्क पर शिकायत निस्तारण में तेजी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया पर साझा किए आंकड़े

ओमप्रकाश उर्फ सलीम ने बताया कि अब वे परिवार संग अपने पुश्तैनी गांव काशीपुर में ही बसना चाहते हैं और सारी पहचान पत्र भी गांव से ही बनवाएंगे।

Read More आंध्रप्रदेश के मार्कापुरम में भीषण हादसा: चलती बस बनी आग का गोला; 13 यात्री जिंदा जले, बचाव और राहत कार्य जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित