शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी 327.75 अंक उछला 

निफ्टी 327.75 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछलकर 22,489.35 अंक पर पहुंच गया

शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी 327.75 अंक उछला 

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 876 अंक की तेजी के साथ 74,013.73 अंक पर खुला और दमदार लिवाली के बल पर थोड़ी देर बाद ही 74,421.65 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया

मुंबई। अमेरिकी टैरिफ से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने के डर से सोमवार को भारी बिकवाली से पिछले दस महीने की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में नीचे भाव पर हुई जबरदस्त लिवाली से शेयर बाजार में तूफानी तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1037.60 अंक अर्थात 1.42 प्रतिशत की छलांग लगाकर 74,175.50 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 327.75 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछलकर 22,489.35 अंक पर पहुंच गया।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 876 अंक की तेजी के साथ 74,013.73 अंक पर खुला और दमदार लिवाली के बल पर थोड़ी देर बाद ही 74,421.65 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक बिकवाली के दबाव में यह 73,829.47 अंक के निचले स्तर पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 285 अंक उछलकर 22,446.75 अंक पर खुला और खबर लिखे जाने तक यह 22,577.55 अंक के उच्चतम जबकि 22,382.60 अंक के निचले स्तर पर रहा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला