गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू

सरकार ने किराया सीमा तय की, 750 करोड़ रुपये रिफंड के निर्देश

गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर केंद्र सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बताया कि किराया सीमा तय की गई है और रद्द उड़ानों के लिए 750 करोड़ रुपये लौटाए गए हैं। जांच जारी है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को साफ तौर पर कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को हुई परेशानी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और गड़बड़ी पाये जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने लोकसभा में विमान यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर एक वक्तव्य में कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें नियमित करने के प्रयास किये जा रहे हैं और सोमवार को 1,800 उड़ानें संचालित की गयीं। 

केंद्र सरकार यात्री सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है और इसी के मद्देनजर अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से विमान यात्रा के किराये में बेतरतीब वृद्धि न करने का एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है। किराये की सीमा भी निर्धारित की गयी हैं। रद्द हुई उड़ानों का किराया वापस करने के इंडिगो को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं और 750 करोड़ रुपये वापस कर भी दिये गये हैं। यात्रियों का सामान भी उनके घरों तक पहुंचाने को कहा गया है और यह काम अंतिम चरण में है।

नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश का उड्डयन क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया भर में सर्वाधिक तेजी से बढऩे वाला उड्डयन क्षेत्र भारत का ही है। नागरिक उड्डयन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने शोर-शराबा किया। इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विपक्ष ने मंत्री से वक्तव्य की मांग की थी, तो संबंधित मंत्री ने अपना वक्तव्य दे दिया है। इंडिगो संकट की जांच की जा रही है, नोटिस दिया गया है। मंत्री ने वस्तुस्थिति सदन के समक्ष रख दी है। इसके बावजूद शोरगुल क्यों किया जा रहा है, यह तरीका उचित नहीं है। विपक्षी सदस्य इसके बाद भी शांत नहीं हुए और उन्होंने बहिर्गमन किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा