यूपी विधानसभा चुनाव: चंद्रशेखर आजाद आज फूलपुर में बजाएंगे चुनावी बिगुल, तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की करेंगे घोषणा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

यूपी विधानसभा चुनाव: चंद्रशेखर आजाद आज फूलपुर में बजाएंगे चुनावी बिगुल, तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की करेंगे घोषणा
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को प्रयागराज के फूलपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस जनसभा का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना और पार्टी की तैयारियों को गति देना है, जिसमें कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी हो सकती है।

प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार को प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। ग्राम पंचायत चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए वह कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश देंगे।

पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार और शाहिद अख्तर खान के अनुसार, कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे भुलई शाह बाबा की मजार के पास खाली मैदान में आयोजित होगा। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ भी मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, जनसभा की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। इसमें जिलेभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनाव के लिए जनसमर्थन जुटाना है।

पार्टी नेताओं ने दावा किया कि प्रयागराज की कोरांव, करछना और फूलपुर विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। जनसभा में इन नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति बनाई जा रही है।

पार्टी नेताओं ने दावा किया कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी की भूमिका निर्णायक होगी और उनके समर्थन के बिना प्रदेश में किसी दल की सरकार नहीं बन सकेगी। फूलपुर की जनसभा को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More PM Modi ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, माओवाद और नशे के खिलाफ सफलता को बताया खास

Post Comment

Comment List

Latest News

अतीक अहमद 14 बेनामी संपत्तियों पर लगाए नोटिस बोर्ड, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई अतीक अहमद 14 बेनामी संपत्तियों पर लगाए नोटिस बोर्ड, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
प्रयागराज में पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया अतीक अहमद की कुर्क की गई जमीनों का चिन्हांकन...
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमेर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार लीटर अवैध हथकड़ शराब की वॉश नष्ट, 25 भट्टियां और शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट
डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार: क्रूड ऑयल की कीमतों और FIIs की बिकवाली से मुद्रा बाजार में हलचल
70 हजार चालान काटे, फिर भी नशे में ड्राइविंग पर लगाम नहीं; 507 पकड़े, वसूली में फिसड्डी
जयपुर से सीकर तक रिश्वत के जाल में फंसे बाहरी पुलिसकर्मी, केंद्रीय एजेंसियों के अफसरों पर भी की गई कार्रवाई
त्योहारों में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, बिना लेबल की 3,840 होममेड चॉकलेट सीज