गरीबों और वंचितों के अधिकार छीनने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों से अखिलेश को इतना प्रेम क्यों: योगी

धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार पर जोर

गरीबों और वंचितों के अधिकार छीनने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों से अखिलेश को इतना प्रेम क्यों: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों, तुष्टीकरण की राजनीति और पिछली सरकारों के कार्यकाल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों की अनदेखी हुई, जबकि वर्तमान सरकार विकास और जनकल्याण के लिए काम कर रही है। कानपुर नगर में 411 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, मैं अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से इतना प्रेम क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों के कारण गरीबों के अधिकार प्रभावित होते हैं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सपा ने ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास किया। 

योगी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों को प्रदेश में लंबे समय तक शासन करने का अवसर मिला, लेकिन उनके कार्यकाल में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उस दौरान अपराधियों तथा दंगाइयों को संरक्षण मिलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2012 में सपा सरकार बनने के बाद भदोही का नाम संत रविदास नगर से बदल दिया गया। उन्होंने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का नाम हटाने और लखनऊ के भाषा विश्वविद्यालय का नाम बदलने का भी उल्लेख किया। उन्होंने इन फैसलों को लेकर सपा की आलोचना की।

योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वहां एक समय में 20 श्रद्धालुओं के दर्शन करने की व्यवस्था थी, जबकि अब 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने अयोध्या और मां  विध्यवासिनी धाम में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने अयोध्या के विकास में बाधाएं पैदा की थीं। उन्होने कहा कि इन दलों ने अयोध्या में बिजली, बुनियादी सुविधाओं और हवाई अड्डे के विकास को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने रामभक्तों की भावनाओं के अनुरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और शहर के विकास को आगे बढ़ाया है। योगी ने कहा कि अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि का मंदिर भी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार विकास परियोजनाओं के साथ प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी और नीलिमा कटियार समेत अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More 'आप Gen Z नहीं हैं, CJP का मकसद भी बदल गया', हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी; पढ़ें जस्टिस प्रसाद ने क्या-क्या कहा ?

Post Comment

Comment List

Latest News

सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम सितारों की जगमगाहट और आरजीबी लाइट्स से सजेगा चांदपोल बाजार, दीपावली पर पारंपरिक रोशनी के साथ दिखेगा आधुनिक विद्युत सजावट का अनूठा संगम
दीपावली पर ऐतिहासिक चांदपोल बाजार को सितारों जैसी जगमगाहट और रंग-बिरंगी आरजीबी लाइट्स से सजाया जाएगा। दीपावली समिति और व्यापार...
खड़गे के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता का प्रतीक
जयपुर में हुंडई की इंटेलिजेंट SUV 'Bayon' का भव्य लॉन्च, बिना इंटरनेट के भी काम करेगा जेनेरेटिव AI असिस्टेंस
गरीबों और वंचितों के अधिकार छीनने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों से अखिलेश को इतना प्रेम क्यों: योगी
जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,753 पर बंद
नौकरी का झांसा देकर युवती से मंगवाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेलिंग; आरोपी गिरफ्तार