पत्नी के शौक ने बनाया चोर: शोरूम से चुराई 23 लाख की कार लेकिन GPS ने खोल दी पोल, जानें पूरा मामला ?

पत्नी की संलिप्तता की हो रही जांच

पत्नी के शौक ने बनाया चोर: शोरूम से चुराई 23 लाख की कार लेकिन GPS ने खोल दी पोल, जानें पूरा मामला ?
भोपाल के जेके रोड स्थित फॉक्सवैगन शोरूम के सेल्समैन गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद ने वेतन कटौती से नाराज होकर और पत्नी के शौक पूरे करने के लिए ₹23 लाख की वर्टस जीटी कार चुरा ली। स्टॉक मिलान में कार गायब मिलने के बाद पुलिस ने जीपीएस की मदद से वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल। पत्नी के महंगे शौक पूरे करने की चाह में एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि खुद ही पुलिस के शिकंजे में फंस गया। भोपाल में फॉक्सवैगन कार शोरूम के एक सेल्समैन ने करीब 23 लाख रुपए कीमत की लग्जरी वर्टस जीटी कार चोरी कर ली। आरोपी गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद शोरूम में वेतन कटौती से नाराज था। पुलिस के अनुसार, वह करीब एक साल से जेके रोड स्थित शोरूम में काम कर रहा था। गाड़ियों की आवाजाही की जानकारी होने के कारण उसने एक ग्राहक के नाम पर कार बुक की और 28 सितंबर की रात उसे लेकर फरार हो गया। 

स्टॉक मिलान के दौरान कार गायब मिली तो शोरूम प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की। जांच में कार का जीपीएस सक्रिय मिला, जिसकी लोकेशन से पुलिस आशिमा मॉल के पास पहुंची। वहां कार आरोपी की पत्नी चलाती मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है। पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

2027 में उत्तराखंड फतह की तैयारी में कांग्रेस, खरगे-राहुल ने दिग्गज नेताओं के साथ बनाया चुनावी प्लान 2027 में उत्तराखंड फतह की तैयारी में कांग्रेस, खरगे-राहुल ने दिग्गज नेताओं के साथ बनाया चुनावी प्लान
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर 2027...
सफेद नीलगाय का दुर्लभ दीदार, जयपुर के पास दिखा कुदरत का अनोखा नजारा 
झुंझुनूं हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश 
यूडीएच विभाग की 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, 3,985 परिवाद लंबित 
सोनिया गांधी ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, RJD सुप्रीमो ने कहा- पुराने दिनों की यादें हुई ताजा 
राइड बुक करने पर युवक से गाली-गलौज, लोकेशन पर बुलाकर की मारपीट
पत्नी के शौक ने बनाया चोर: शोरूम से चुराई 23 लाख की कार लेकिन GPS ने खोल दी पोल, जानें पूरा मामला ?