3 साल की लड़ाई के बाद राजस्थान टेबल टेनिस को मिली बड़ी जीत, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ से मिली मान्यता

खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित हुआ 

3 साल की लड़ाई के बाद राजस्थान टेबल टेनिस को मिली बड़ी जीत, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ से मिली मान्यता

राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन को तीन साल बाद भारतीय टेबल टेनिस महासंघ से मान्यता मिली। 28 जनवरी की एजीएम में फैसला हुआ। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, नौकरियों, शिक्षा और पुरस्कारों के अवसर मिलेंगे। एसोसिएशन 1956 से खेल विकास में सक्रिय है, जबकि समानांतर संगठन की साजिश नाकाम हुई।

जोधपुर। राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन को आखिरकार तीन वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद भारतीय टेबल टेनिस महासंघ से मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि को लेकर जोधपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, सचिव संजय गहलोत तथा तकनीकी कमेटी के सदस्य अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी। अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने बताया कि इसी वर्ष 28 जनवरी आयोजित भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की वार्षिक आम बैठक में राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन को विधिवत मान्यता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला सिर्फ संस्था के लिए नहीं, बल्कि राजस्थान के खिलाड़ियों के भविष्य के लिए बेहद अहम है।

अब खिलाड़ियों को मिलेंगे उनके हक और नए अवसर : मुकुल गुप्ता ने कहा कि मान्यता मिलने के बाद अब खिलाड़ियों को फिर से उनके अधिकार मिलेंगे। बीते तीन वर्षों से खिलाड़ी स्कूल और कॉलेज में प्रवेश, सरकारी नौकरियों और खेल पुरस्कारों से वंचित थे। अब हमारे खिलाड़ियों के लिए रास्ते खुल गए हैं। उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने के अवसर मिलेंगे। सरकारी पुरस्कार और अनुदान मिलेंगे और नौकरी व शिक्षा से जुड़े सभी अवसर फिर से उपलब्ध होंगे। यह जीत किसी एक व्यक्ति संस्था की नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी की है।

1956 से खेल सेवा में जुटी है एसोसिएशन :

एक सवाल के जवाब में सचिव संजय गहलोत ने बताया कि राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन वर्ष 1956 से लगातार प्रदेश में टेबल टेनिस को आगे बढ़ा रही है। जयपुर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया है। अजमेर की अकादमी से निकले कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान से 25 अंतरराष्ट्रीय अंपायर, दो अंतरराष्ट्रीय निर्णायक और अनेक तकनीकी अधिकारी तैयार हुए हैं, जो संस्था की बडी उपलिब्ध है।

Read More टी-20 विश्व कप : भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, सुपर-8 में जिम्बाब्वे से होगी टक्कर

खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित हुआ :

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह हैंडबाल : मेजबान राजस्थान ने अपने दोनों मुकाबले जीते, चैम्पियन हिमाचल का विजयी आगाज 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि महासंघ अध्यक्ष मेघना अहलावत के हस्तक्षेप के बाद गतिरोध समाप्त हुआ। अब मान्यता मिलने के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित हो गया है।

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

समानांतर संगठन की साजिश हुई नाकाम :

तकनीकी कमेटी के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि वर्ष 2022 में निजी स्वार्थ के चलते एक समानांतर संगठन खड़ा किया गया, जिससे खिलाड़ियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बिना चुनाव और नियमों के चलाए गए इस संगठन के कारण खिलाड़ियों के लिए प्रवेश, अनुदान और रोजगार के अवसर बंद हो गए। उन्होंने बताया कि संस्था ने न्यायालय और थाने तक लड़ाई लड़ी। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की जांच समिति ने भी राजस्थान टेबल टेनिस एसोसिएशन के पक्ष में फैसला दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च