भारतीय टीम की जर्सी पर दिखेगा ड्रीम 11

ड्रीम 11 को तीन साल के लिए मुख्य प्रायोजक बनाया है

भारतीय टीम की जर्सी पर दिखेगा ड्रीम 11
बीसीसीआई के अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने कहा, बीसीसीआई के आधिकारिक प्रायोजक होने से लेकर मुख्य प्रायोजक बनने तक, बीसीसीआई-ड्रीम11 की साझेदारी मजबूती से बढ़ी है।

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) फंतासी स्पोर्ट्स गेमिंग मंच ड्रीम 11 को तीन साल के लिये अपना मुख्य प्रायोजक बनाया है। बोर्ड ने शनिवार को इसकी घोषणा की। 

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, वेस्ट इंडीज के विरुद्ध शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला से ड्रीम11 भारतीय टीम की जर्सी पर दिखेगा।

बीसीसीआई के अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने कहा, बीसीसीआई के आधिकारिक प्रायोजक होने से लेकर मुख्य प्रायोजक बनने तक, बीसीसीआई-ड्रीम11 की साझेदारी मजबूती से बढ़ी है। यह भारतीय क्रिकेट से मिलने वाले विश्वास, मूल्य, क्षमता और विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। 

उन्होंने कहा, हम इस साल के अंत में आईसीसी विश्व कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिये प्रशंसक अनुभव को बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी हमें प्रशंसकों के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

Read More फीफा वर्ल्ड कप-2026 : ऑस्ट्रिया की 36 साल में पहली विश्व कप जीत, जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराया

ड्रीम स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हर्ष जैन ने कहा, ''बीसीसीआई और भारतीय टीम के लंबे समय से साझेदार के रूप में ड्रीम 11 हमारी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिये रोमांचित है। हम एक अरब भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ क्रिकेट के प्रति अपना प्यार साझा करते हैं। राष्ट्रीय टीम का मुख्य प्रायोजक बनना हमारे लिये गर्व और सौभाग्य की बात है। हम भारतीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन जारी रखने के लिये तत्पर हैं।"

Read More फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक कानून बनने के करीब है। नए नियमों के तहत 100 से अधिक छात्रों...
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई