टी-20 : सर्वोच्च स्कोर बना भारत ने श्रीलंका को 30 रन से हराया, मंधाना ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए

भारत ने बनाए 2 विकेट पर 221 रन 

टी-20 : सर्वोच्च स्कोर बना भारत ने श्रीलंका को 30 रन से हराया, मंधाना ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए

भारतीय महिला टीम ने टी-20 का अपना सर्वोच्च स्कोर 221/2 बनाकर श्रीलंका को चौथे मैच में 30 रन से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त ली। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फिफ्टियों से भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। मंधाना ने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। जवाब में श्रीलंका ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ 191/6 बनाया, लेकिन लक्ष्य से दूर रही।

तिरुवनंतपुरम। भारतीय महिला टीम ने अपना टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका को चौथे मैच में 30 रनों से पराजित कर दिया। इस प्रकार भारत ने पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। पांचवां मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में ही खेला जाएगा।

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। श्रीलंका का भी यह टी-20 का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले टीम का सर्वोच्च स्कोर 184 रन था।

5 ओवर में बनाए 58 रन :

श्रीलंका 222 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका विमेंस ने तेज शुरूआत की, टीम ने 5 ही ओवर में 58 रन बना लिए। हसिनी परेरा फिर 20 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं, उनके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू ने फिफ्टी लगा दी। उन्होंने इमेशा दुलानी के साथ टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। अटापट्टू 52 और दुलानी 29 रन बनाकर आउट हुईं।

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

129 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद भी श्रीलंका ने तेजी से बल्लेबाजी की। टीम ने 6 विकेट खोकर 191 रन बना दिए। लोअर ऑर्डर में निलाक्षी डी सिल्वा ने 23 रन बनाए। इस  प्रकार भारत ने  मुकाबला 30 रन से  जीत लिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए।

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

भारत ने बनाए 2 विकेट पर 221 रन :

Read More दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

इससे पूर्व ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फिफ्टी की बदौलत भारत ने 2 विकेट पर 221 रन बनाए। शेफाली ने सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। वे 79 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने 35 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 80 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस पारी के साथ मंधाना ने अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बन गई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए  15.2 ओवर में 162 रन की साझेदारी बनाई। मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन नाबाद बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब