भारत ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड को फाइनल में 4 विकेट से हराया, रोहित प्लेयर ऑफ द मैच, रचिन प्लेयर ऑफ द सीरीज

सातवां आईसीसी खिताब 

भारत ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड को फाइनल में 4 विकेट से हराया, रोहित प्लेयर ऑफ द मैच, रचिन प्लेयर ऑफ द सीरीज

भारत ने फाइनल मुकाबले में छह गेंदे शेष रहते न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया।

दुबई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा (76), श्रेयस अय्यर (48) और के एल राहुल (नाबाद 34) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने फाइनल मुकाबले में छह गेंदे शेष रहते न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। रोहित प्लेयर ऑफ द मैच और रचिन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरी बार खिताब जीता हैं। इससे पहले  वर्ष 2002 और 2013 में भारत ने यह ट्रॉफी जीती थी। मैच में 76 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट में 263 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। 

सलामी जोड़ी की शतकीय साझेदारी :

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। 19वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल (31) को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली (1) को पगबाधा कर भारत को दूसरा झटका दिया। 27वें ओवर में रचिन रविंद्र ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत का बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा ने 83 गेंदोंं में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए (76) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 39वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने श्रेयस अय्यर को आउटकर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई।

Read More आईपीएल-2026 : हैदराबाद को ध्वस्त कर गुजरात तालिका में टॉप पर, कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने हासिल किए 3-3 विकेट

सातवां आईसीसी खिताब :

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दावेदारी के लिए जीत जरूरी, लखनऊ के खिलाफ वैभव, यशस्वी और ध्रुव की तिकड़ी मेजबान की ताकत

यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी-20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। 

Read More जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा