केआईयूजी-2025 : वर्ल्ड चैंपियन तीरंदाज अदिति स्वामी ने अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में गोल्ड मेडल जोड़ा, श्रीहरि नटराज ने 9 गोल्ड के साथ खत्म किया अपना अभियान

जैन यूनिवर्सिटी 45 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर

केआईयूजी-2025 : वर्ल्ड चैंपियन तीरंदाज अदिति स्वामी ने अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में गोल्ड मेडल जोड़ा, श्रीहरि नटराज ने 9 गोल्ड के साथ खत्म किया अपना अभियान
जयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जैन यूनिवर्सिटी ने तैराकी में 27 स्वर्ण सहित 45 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें श्रीहरि नटराज ने नौ स्वर्ण जीते। कुश्ती में लवली यूनिवर्सिटी छह स्वर्ण के साथ शीर्ष पर रही। आर्चरी में अदिति स्वामी ने कंपाउंड स्वर्ण जीता, जबकि साइक्लिंग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और बैडमिंटन में लवली व चितकारा यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण जीते।

जयपुर। ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज ने सवाई मानसिंह स्टेडियम तरणताल पर संपन्न हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। वहीं महिला वर्ग में भव्या सचदेवा ने अपना दबदबा बनाए रखा। इन दोनों तैराकों के दम पर जैन यूनिवर्सिटी तैराकी की पदक तालिका में 27 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 45 पदक जीतकर शीर्ष पर रही। श्रीहरि नटराज आखिरी दिन के स्टार रहे। उन्होंने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 52.30 के समय के साथ गोल्ड और 50 मीटर बैकस्ट्रोक (26.53) में गोल्ड जीता। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथियों के साथ 400 मीटर मेडले मिक्स्ड रिले में स्वर्ण जीता। नटराज ने नौ गोल्ड और दो सिल्वर मेडल के साथ गेम्स में अपने अभियान का समापन किया।

कुश्ती में लवली यूनिवर्सिटी 6 गोल्ड के साथ टॉप पर :

भरतपुर में कुश्ती मुकाबलों के आखिरी दिन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पहलवान कुछ खास नहीं कर सके। उसका कोई भी पहलवान आज गोल्ड मेडल नहीं जीत सका। हालांकि उन्होंने तीन सिल्वर मेडल जीते। फिर भी छह गोल्ड मेडल के साथ लवली यूनिवर्सिटी कुश्ती इवेंट से सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल और सबसे सफल यूनिवर्सिटी साबित हुई। शुक्रवार को स्थानीय डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी ने अपना दूसरा गोल्ड जीता। दूसरे दिन सागर के पुरुषों की 97 केजी ग्रीको-रोमन कैटेगरी में गोल्ड के बाद यह महिलाओं की 68 केजी फ्रीस्टाइल में मोदी यूनिवर्सिटी के लिए खुशी की वजह रही। कर्नाटक यूनिवर्सिटी की शालिना सेयर सिद्धि ने महिलाओं की 57 केजी फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सिद्दी अफ्रीकी मूल की हैं।

अदिति ने कंपाउण्ड तीरन्दाजी में जीता स्वर्ण पदक :

Read More आईसीसी का बड़ा एक्शन, क्रिकेट कनाडा की सदस्यता की निलंबित

शिवाजी यूनिवर्सिटी की वर्ल्ड चैंपियन तीरन्दाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने जगतपुरा आर्चरी रेंज में कंपाउंड महिला इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। 19 साल की अदिति ने महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीतकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार शुरूआत की। अदिति ने फाइनल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की तनिपर्थी चिकिथा को 147-143 से हराकर पोडियम पर टॉप किया।  अदिति ने साई मीडिया को बताया कि खेलो इंडिया गेम्स ने मुझे यह अनुभव करने का प्लेटफॉर्म दिया कि टॉप लेवल के कॉम्पिटिशन कैसे होते हैं और जब मैं इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए गई तो इससे मुझे बहुत मदद मिली। पिछले कुछ महीनों में मेरा फॉर्म थोड़ा ठीक नहीं था और मैं यहां अच्छा परफॉर्म करने के लिए उत्सुक थी क्योंकि मैं 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स का इंतजार कर रही हूं, जिसमें कंपाउंड आर्चरी को भी शामिल किया गया है।

Read More प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास : नॉर्वे शतरंज 2026 का जीता खिताब, ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

साइक्लिंग में रहा गुरु नानकदेव का दबदबा :

Read More भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी, बीसीसीआई ने की घोषणा

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के साइकिलिस्टों ने ट्रैक इवेंट्स में दबदबा बनाया और पुरुष और महिला टीम स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीते। यूनिवर्सिटी की बरसरानी बारिक महिलाओं की 500 मीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 00:38.535 के समय के साथ महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी की संजना वीएस से आगे रहीं। टीम स्प्रिंट में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (01:16.894) ने स्वर्ण, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (01:17.634) ने रजत और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (01:19.828) ने कांस्य पदक जीता।

लवली ने महिला और चितकारा ने पुरुष वर्ग में जीता बैडमिंटन का टीम गोल्ड :

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बैडमिंटन महिला वर्ग का टीम स्वर्ण जीत लिया। लवली यूनिवर्सिटी ने फाइनल मुकाबले में एसआरएम यूनिवर्सिटी तमिलनाडु को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु को रजत और चितकारा यूनिवर्सिटी को कांस्य पदक मिला। पुरुष टीम चैंपियनशिप का गोल्ड चितकारा यूनिवर्सिटी ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में यूनिवर्सिटी ऑफ मुम्बई को शिकस्त दी। पंजाब यूनिवर्सिटी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान खेल परिषद की सचिव नीतू बारूपाल और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. तेजराज सिंह खंगारोत ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें