केआईयूजी : किसान की बेटी ने राजस्थान को दिलाया पहला पदक, साइक्लिंग में राजस्थान के मानव ने स्वर्ण, पूजा ने जीता रजत

संघर्ष से पदक तक पहुंची है पूजा 

केआईयूजी : किसान की बेटी ने राजस्थान को दिलाया पहला पदक, साइक्लिंग में राजस्थान के मानव ने स्वर्ण, पूजा ने जीता रजत

जयपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स साइक्लिंग में राजस्थान ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के मानव सारडा ने पुरुष 40 किमी टाइम ट्रायल में स्वर्ण और पूजा बिश्नोई ने महिला 30 किमी टाइम ट्रायल में रजत पदक जीता। पूजा ने संघर्ष और प्रशिक्षण से राजस्थान को पहला महिला पदक दिलाया।

जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की साइक्गिंल प्रतियोगिता में राजस्थान ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर के मानव सारडा ने पुरुषों की 40 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 52:12.947 समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का रजत पदक पंजाब यूनिवर्सिटी के जय डोगरा (53:14.315) ने और कांस्य लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के गौरांग सिंह (54:32.813) ने जीता।  साइक्लिंग में राजस्थान को पहला पदक महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की ही पूजा बिश्नोई ने दिलाया। राजस्थान की 22 वर्षीय साइकिलिस्ट पूजा बिश्नोई ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। बीकानेर के एक छोटे से गांव की किसान परिवार से आने वाली पूजा मुकाबले में संघर्ष और संकल्प की मिसाल बनकर उभरीं। 30 किलोमीटर की महिला एलीट इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 46:52.003 समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

स्कॉलरशिप से मिली राह :

पूजा को अस्मिता स्कॉलरशिप ने नई राह दिखाई, जिसके तहत उन्हें करीब दो लाख रुपये मिले। उन्होंने उपकरण खरीदे और प्रशिक्षण बेहतर किया। पूजा बताती हैं, गरीब परिवार की लड़कियों के लिए 10 हजार रुपये भी बहुत होते हैं। अस्मिता और केआईयूजी ने वे रास्ते खोले हैं जो पहले हमारे लिए थे ही नहीं।

तूफानी अन्दाज में की शुरुआत :

Read More टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच

रेस की शुरूआत तूफानी अंदाज में हुई और पहले ही 10 किलोमीटर के लैप में पूजा ने बढ़त हासिल कर सबको हैरान कर दिया। लेकिन गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट मीनाक्षी रोहिल्ला, जो नेशनल सेंटर आॅफ एक्सीलेंस पटियाला की प्रशिक्षु हैं और एशिया कप व एशियन चैम्पियनशिप की पदक विजेता भी, दूसरे और तीसरे लैप में तेज रफ्तार पकड़ते हुए आगे निकल गईं। मीनाक्षी ने 45:31.907 समय के साथ स्वर्ण जीता, जबकि पूजा ने 46:52.003 समय के साथ शानदार रजत पदक अपने नाम किया।

Read More आउट ऑफ टर्न नियुक्ति और अनुदान राशि के भुगतान में देरी पर खेलमंत्री सख्त : खेल परिषद में तैनात की डीओआईटी की टीम, खुद रखेंगे निगरानी

संघर्ष से पदक तक पहुंची है पूजा :

Read More आईसीसी टी-20 विश्व कप : विंडीज ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 के मुकाबले में 107 रन से हराया, हेत्मायर-पॉवेल के अर्द्धशतक

रेस के बाद पूजा ने कहा कि पहले लैप के बाद मैं लीड में थी, लेकिन मीनाक्षी दीदी का अनुभव बहुत है। दो दिन पहले ही मैंने 100 किमी की रेस की थी, इसलिए थोड़ी थकान थी। फिर भी राजस्थान को खेलों का पहला पदक दिलाकर गर्व महसूस हो रहा है। 16 वर्ष की उम्र में अपने साइकिलिस्ट बड़े भाई से प्रेरित होकर खेल में आई पूजा के शुरूआती दिन संघर्षपूर्ण रहे। न पैसे, न उपकरण, और न ही आत्मविश्वास। पर परिवार और रिश्तेदारों के सहारे उन्होंने हार नहीं मानी।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान