चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम

एसीएस प्रवीण गुप्ता ने किया निरीक्षण

चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम

सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल से पहले नई एलईडी फ्लडलाइट्स लगी। 20 साल पुरानी लाइटों की जगह आधुनिक सिस्टम लगाकर 3500 लक्स रोशनी सुनिश्चित। पीडब्ल्यूडी ने तय समय से पहले काम पूरा कर सफल टेस्टिंग की। 25 अप्रैल से यहां आईपीएल के चार मैच खेले जाएंगे।

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम मंगलवार रात नई एलईडी फ्लडलाइट्स की चमक से जगमगा उठा। आईपीएल मुकाबलों की तैयारियों के तहत इस बार करीब 20 साल पुरानी हेलोजन लाइटों को हटाकर आधुनिक एलईडी लाइट्स लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। हालांकि काम को 15 अप्रैल तक पूरा करने की डेडलाइन थी, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने एसीएस प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में इसे दो दिन पहले ही पूरा कर लिया। केवल लाइटें समय से पहले स्थापित कर दी गईं, बल्कि मंगलवार रात चारों पोल पर लक्स लेवल की सफल टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई। इस दौरान प्रवीण गुप्ता स्वयं स्टेडियम में मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जयपुर में इस सीजन आईपीएल के चार मैच होंगे और पहला 25 अप्रैल को खेला जाना है।

ऐसे हुई लक्स टेस्टिंग :

रोशनी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पूरे मैदान को रस्सियों से चौकोर हिस्सों में बांटा गया। प्रत्येक बॉक्स पर पड़ने वाली रोशनी को मापा गया और आवश्यकता के अनुसार फ्लडलाइट्स का एंगल और फोकस सेट किया गया। इस वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिए चारों पोल की लाइटों को संतुलित और समान रोशनी देने के लिए एडजस्ट किया गया।

कहां-कितनी रोशनी जरूरी ?

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

पीडब्ल्यूडी टीम के एक अधिकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में अलग लक्स लेवल आवश्यक होता है। विकेट पर 3500 लक्स, इनर सर्कल में 2500 लक्स और आउटफील्ड में 2000 लक्स रोशनी पर्याप्त मानी जाती है। इसी मानक के अनुसार पूरे मैदान में रोशनी का स्तर सुनिश्चित किया गया।

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

1300 लक्स की बढ़ोतरी :

Read More आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती

पहले स्टेडियम में लगभग 2200 लक्स रोशनी उपलब्ध थी, जिसे अब बढ़ाकर 3500 लक्स तक पहुंचा दिया गया है। नई एलईडी लाइट्स से सिर्फ खिलाड़ियों को बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी, बल्कि मैचों के प्रसारण की गुणवत्ता भी पहले से कहीं बेहतर होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
क्षेत्र में खेजड़ी जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई का मामला सामने आया। कुंतासर और कितासर भाटियान गांवों...
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर