अब शुरू हुई खेलो राजस्थान यूथ गेम्स की तैयारी, आयोजन के लिए पांच फर्मों ने दिया प्रजेंटेशन

पांच प्रमुख फर्मों ने रखे अपने प्लान्स 

अब शुरू हुई खेलो राजस्थान यूथ गेम्स की तैयारी, आयोजन के लिए पांच फर्मों ने दिया प्रजेंटेशन
राजस्थान में पहली बार होने जा रहे खेलो राजस्थान यूथ गेम्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जयपुर। राजस्थान में पहली बार होने जा रहे खेलो राजस्थान यूथ गेम्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में वित्तमंत्री दीया कुमारी द्वारा की गई घोषणा के तहत यह आयोजन खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर इस साल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए राजस्थान खेल परिषद ने निजी एजेंसियों से टेंडर आमंत्रित किए थे। शुक्रवार को राजस्थान खेल परिषद अध्यक्ष नीरज कुमार पवन की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष पांच नामी फर्मों ने अपना प्रजेंटेशन दिया। इस समिति में खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, वित्तीय सलाहकार महावीर मीणा, मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया और खेल प्रबंधक रणविजय सिंह भी शामिल थे।

तीन प्रमुख श्रेणियों में बंटा आयोजन प्रस्ताव :

1. इवेंट मैनेजमेंट : इसमें खेलों का लोगो, शुभंकर, थीम सॉन्ग, मैडल्स, स्पोर्ट्स किट और ट्रॉफीज आदि के नमूने प्रस्तुत किए गए।
2. लॉजिस्टिक सपोर्ट : इसमें खिलाड़ियों के आवास, यातायात, भोजन और कैटरिंग की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
3. गेम्स मैनेजमेंट : आयोजन की रिपोर्टिंग, शेड्यूलिंग और तकनीकी संचालन से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

पांच प्रमुख फर्मों ने रखे अपने प्लान्स :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

प्रजेंटेशन देने वाली फर्मों में ओयो होटल्स एंड होम्स, इम्प्रेसिव इवेंट्स हव, दीपाली डिजाइन्स एंड एग्जिबिट्स, ईज माय ट्रिप प्लानर्स और एसस्पार्क मैनेजिंग सर्विसेज शामिल रहीं। सभी फर्मों ने आयोजन की रूपरेखा, संचालन और सुविधाओं को लेकर अपने-अपने प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे।

Read More इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला

गुणवत्ता ही प्राथमिकता :

Read More फीफा विश्व कप-2026 : विनीसियस जूनियर के दो गोल, ब्राजील नॉकआउट में

नीरज कुमार पवन ने स्पष्ट किया कि खेलों की गुणवत्ता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रजेंटेशन के आधार पर सभी फर्मों को अंक दिए जाएंगे, जिनमें तकनीकी योग्यता और वित्तीय बोली दोनों को जोड़ा जाएगा। उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली फर्म को आयोजन का दायित्व सौंपा जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मिस राजस्थान ब्यूटी पेजेंट के टैलेंट राउंड का आयोजन। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि 6500 प्रतिभागियों...
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार