ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता : गरिमा, दिव्यांशी, निधी व यशस्वी सेमीफाइनल में

अंश कटारा और यशस्वी की जोड़ी ने जीता मिश्रित युगल खिताब

ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता : गरिमा, दिव्यांशी, निधी व यशस्वी सेमीफाइनल में

गरिमा यादव, दिव्यांशी लाला, निधि व यशस्वी शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीत बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

जयपुर। गरिमा यादव, दिव्यांशी लाला, निधि व यशस्वी शर्मा ने एसएमएस स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में अपने-अपने मुकाबले जीत आरडी बाहेती जयपुर जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

अंश कटारा और व यशस्वी की जोड़ी ने मिश्रित वर्ग का युगल खिताब जीत लिया।   वही भानुप्रताप, अंशअमरनानी, आयुष यादव, भूपेंद्र यादव, अंबर चंद्रवंशी, विनय प्रताप सिंह भाटी, भव्य दीप सिंह और प्रांजल कौशिक ने अपने-अपने मुकाबले जीत लड़कों के  अंडर-19 एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।  

वही लड़कों के अंडर-11 एकल में रक्षित सिंह नेहरा, अक्षित, प्रियांशु गुर्जर, लक्षित रेवार, नैतिक बंसल, हिमाक्ष जारवाल, गर्वित दहिया और विनायक सिंह ने जीत के साथ अंतिम आठ खिलाड़ियों में प्रवेश किया।  अंश कटरा व यशस्वी की जोडी ने भानु प्रताप व पद्मजा सिंह की जोड़ी को 17-21, 22- 21 , 21- 17 से हरा सीनियर वर्ग के मिक्स्ड डबल्स वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। 

लगा बुजुर्ग खिलाड़ियों का मेला :

Read More वेस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप : राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते

शुक्रवार को बैडमिंटन हॉल में बुजुर्ग खिलाड़ियों का मेला सा लग गया। प्रतियोगिता में सायंकाल को 55+ वर्ग व आयु 75+वर्ग के मैच खेले गए। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 81 वर्षीय एन एल मिठ्ठा, 81 वर्षीय जितेंद्र राजबंशी, 76 वर्षीय डीएन भार्गव, 76 वर्षीय एमसी यादव व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी डीके गौतम तथा रिटायर्ड आरए एस अधिकारी जस्सा राम एवं राष्ट्रीय स्तर के  पदक विजेता नवीन जैन रहे। जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत ने सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय पुरोहित, मधुकांत मोदी से  जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत ने खिलाड़ियों का परिचय कराया।

Read More आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार तीसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में शीर्ष पर

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध