पीकेएल सीजन- 12 प्लेयर ऑक्शन में कुल 37.90 करोड़ की राशि खर्च हुई, राजस्थान के सचिन तंवर को पुनेरी पलटन ने खरीदा, रिकॉर्ड दस खिलाड़ी बने करोड़पति

दूसरे दिन अनिल मोहन ने रचा इतिहास

पीकेएल सीजन- 12 प्लेयर ऑक्शन में कुल 37.90 करोड़ की राशि खर्च हुई, राजस्थान के सचिन तंवर को पुनेरी पलटन ने खरीदा, रिकॉर्ड दस खिलाड़ी बने करोड़पति
प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 का रोमांचक प्लेयर ऑक्शन समाप्त हुआ।

जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 का रोमांचक प्लेयर ऑक्शन समाप्त हुआ, जिसमें 12 फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए टीमों का निर्माण किया। पहले दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट रही 10 करोड़पति खिलाड़ी रहे, जिनमें सबसे बड़ा नाम दो बार के चैंपियन मोहम्मदरेजा शादलू का रहा, वहीं पहली बार फाइनल बिड मैच (एफबीएम) नियम को भी लागू किया गया, जिसके तहत टीमों ने 5 खिलाड़ियों को दो सीजन के लिए रिटेन किया। ऑक्शन के दूसरे दिन कैटेगरी डी के अनिल मोहन के लिए यू मुम्बा ने 78 लाख की रिकॉर्ड कीमत लगाई, वहीं पिछले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी राजस्थान के सचिन तंवर को इस बार पुनेरी पलटन ने 1.05 करोड़ में खरीदा।

कैटेगरी डी में अनिल मोहन ने मचाया धमाल :

78 लाख मिले-

ऑक्शन की सबसे चौंकाने वाली बोली कैटेगरी डी में दिखी, जब यू मुंबा ने हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर अनिल मोहन को 78 लाख की रिकॉर्ड तोड़ बोली में साइन किया। पीकेएल इतिहास में कैटेगरी डी की यह सबसे बड़ी बोली है। 

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

यह बने करोड़पति :

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह (2.23 करोड़), देवांक दलाल (2.205 करोड़), आशु मलिक (1.90 करोड़), अंकित जगलान (1.573 करोड़), अर्जुन देशवाल (1.405 करोड़), नवीन कुमार (1.20 करोड़), योगेश दहिया (1.125 करोड़), गुमान सिंह (1.0725 करोड़), सचिन तंवर (1.0575 करोड़), नितिन कुमार धनखड़ (1.0025 करोड़)। 

Read More टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

कैटेगरी सी में ऑलराउंडर्स की चमक :

कैटेगरी सी ऑलराउंडर्स के लिए शानदार मौका साबित हुई, जहां नितिन रावल, गुरदीप और धीरज को बड़ी बोलियां मिलीं। नितिन को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 50 लाख, गुरदीप को पुनेरी पलटन ने 47.10 लाख और धीरज को बेंगलुरु बुल्स ने 40.20 लाख में खरीदा। हालांकि इस श्रेणी की सबसे ऊंची बोली रेडर आकाश शिंदे (53.10 लाख) के नाम रही, जिन्हें बेंगलुरु बुल्स ने खरीदा।

सबसे बड़ा रेडर रहा अनसोल्ड :

सबसे हैरान करने वाली घटना भी देखने को मिली, जहां प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे बड़े रेडर परदीप नरवाल को अनसोल्ड ही लौटना पड़ा।

ऑक्शन हाइलाइट्स :

  • पहले दिन 10 खिलाड़ियों ने पार किया 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जो सीजन 10 की तुलना में दोगुना। 
  • मोहम्मदरेजा शादलू और देवांक दलाल ने कैटेगरी ए की क्रमश: पहली और आखिरी बोली में 2 करोड़ क्लब में जगह बनाई।
  • नई फाइनल बिड मैच नीति के तहत पांच खिलाड़ी आशु मलिक (दबंग दिल्ली), दीपक सिंह (पटना पाइरेट्स), मोहम्मद आमान (पुनेरी पलटन), हरदीप और घनश्याम (हरियाणा स्टीलर्स) दो सीजन के लिए रिटेन हुए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया