प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन : राजस्थान के 34 खिलाड़ी, अफसोस 30 लाख की बेस प्राइस में एक भी नहीं

पिछले साल सबसे महंगा सचिन तंवर इस बार बी कैटेगरी में

प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन : राजस्थान के 34 खिलाड़ी, अफसोस 30 लाख की बेस प्राइस में एक भी नहीं
प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई और एक जून को मुम्बई में आयोजित की जाएगी।

जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई और एक जून को मुम्बई में आयोजित की जाएगी। इस नीलामी में राजस्थान के भी 34 खिलाड़ी शामिल होंगे। ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की चार कैटेगरी बनाई गई हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि 30 लाख के बेस प्राइस की टॉप कैटेगरी में राजस्थान का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। वहीं 20 लाख रुपए के बेस प्राइस की बी कैटेगरी में भी राजस्थान का सिर्फ एक खिलाड़ी सचिन तंवर शामिल है। इसके अलावा सी कैटेगरी के लिए बेस प्राइस 13 लाख रुपए और डी कैटेगरी के लिए बेस प्रासि 9 लाख रुपए रखा गया है।

हर टीम के पास 5 करोड़ का पर्स :

ऑक्शन के लिए लीग की सभी 12 फ्रेंचाइजी टीमों के पास 5-5 करोड़ रुपए का पर्स है। नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने पर कोई भी टीम पांच करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च नहीं कर सकेगी। इसके अलावा जो खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं, उनकी प्राइस भी कुल पर्स से कम होगी। जैसे जयपुर पिंक पैंथर्स ने आगामी सीजन के लिए 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब इन खिलाड़ियों पर खर्च राशि घटाकर ही टीम ऑक्शन में खर्च कर सकेगी।

सचिन रहा था पिछले सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी :

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयपुर का सचिन तंवर प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी रहा था। सचिन को तमिल थलाईवास ने 2.15 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया। पिछले सीजन में सचिन 30 लाख के बेस प्राइस की ए कैटेगरी में शामिल थे। सचिन प्रो कबड्डी में छह सत्र खेल चुके हैं। वे इससे पहले पटना पाइरेट्स और गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं। 

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

राजस्थान के यह खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे :

Read More टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

ए कैटेगरी : कोई नहीं

बी कैटेगरी : सचिन तंवर

सी कैटेगरी : ब्रिजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र यादव, हरकित सिंह, मोहम्मद तबिश, कुलदीप सिंह गौड, दीपक कुमार, विजय सैनी, ईश्वर, महेन्द्र चौधरी, सौरव, अनुज सैनी, कपिल गुर्जर, करन सिंह, अरुण सोलंकी, रोहित यादव, साहिल जांदु, जयभगवान, जितेश चौधरी, महिपाल, राहुल चौधरी, विशाल चौधरी, हरिओम चौधरी, मनोज चौधरी, पीयूष, राहुल चौधरी, राजीव सिंह।

डी कैटेगरी : राजेश गुर्जर, विनोद चौधरी, नवीन ईश्वरवाल, तौसीफ अहमद, भुवनेश्वर गौड, अभिषेक धाबाई, राहुल शर्मा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया