रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड ए+ में बने रहेंगे, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा- दोनों अब भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा

विराट-रोहित ने टेस्ट को अलविदा कहा

रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड ए+ में बने रहेंगे, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा- दोनों अब भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा

बीसीसीआई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के ए+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट को जारी रखने का फैसला किया है।

मुम्बई। बीसीसीआई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के ए+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट को जारी रखने का फैसला किया है, भले ही वे टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पिछले महीने बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी। इसमें दोनों खिलाड़ी ग्रेड ए+ में थे। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि विराट और रोहित का ग्रेड ए+ कॉन्ट्रैक्ट उनके टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जारी रहेगी। वे अभी भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा हैं और उन्हें ग्रेड ए+ में मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

रोहित-विराट ने टेस्ट को अलविदा कहा :

5 दिन के अंदर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित ने 7 और विराट ने 12 मई को टेस्ट से संन्यास लिया था। वहीं दोनों ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

ग्रेड ए+ में 4 खिलाड़ी :

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बीसीसीआई ने 21 अप्रैल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी। ग्रेड ए+ में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा हैं। बीसीसीआई ग्रेड-ए+ में शामिल हर खिलाड़ी को सलाना 7 करोड़ रुपए देता है।

Read More आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती

बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल है 34 खिलाड़ी :

Read More आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी

बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। वहीं ग्रेड ए+ में पिछले साल की तरह चार खिलाड़ी ही हैं। ग्रेड ए में 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछली बार भी इस कैटेगरी में 6 खिलाड़ी थे। वहीं बी में पिछली बार की तरह पांच खिलाड़ी और सी में 19 खिलाड़ी हैं। पिछली बार 15 खिलाड़ी शामिल किए गए थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास