सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप : हनुमानगढ़ के संजय और भीलवाड़ा की पूजा ने जीती 20 किमी रेस वॉक

देवनारायण गुर्जर ने विजेताओं को पदक प्रदान किए

सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप : हनुमानगढ़ के संजय और भीलवाड़ा की पूजा ने जीती 20 किमी रेस वॉक
संजय कुमार और पूजा कुमावत ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग की 20 किलोमीटर रेस वॉक के स्वर्ण पदक जीते।

जयपुर। हनुमानगढ़ के संजय कुमार और भीलवाड़ा की पूजा कुमावत ने अजमेर के पटेल स्टेडियम में संपन्न सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग की 20 किलोमीटर रेस वॉक के स्वर्ण पदक जीते। संजय ने एक घंटा 33 मिनट और 13.05 सैकंड में रेस पूरी कर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं पूजा ने 2 घंटा 12 मिनट 09 सैकंड में रेस पूरी की। पुरुष वर्ग में अजमेर के अभिजीत ने रजत और चूरू के अनिल कुमार ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में नागौर की कमला और चूरू की निकिता लाम्बा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह और राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव देवनारायण गुर्जर ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। करौली के मनदीप ने 7.78 मीटर की छलांग के साथ लम्बी कूद का स्वर्ण जीता। जयपुर के दिनेश चौधरी ने रजत और कोटा के नवीन कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में करौली की शशिकला (5.87 मीटर) ने स्वर्ण, किरण कुमारी (झुंझुनूं) ने रजत और मूमल देवड़ा (कोटा) ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुषों की 5 हजार मीटर दौड़ का स्वर्ण चूरू के धर्मेन्द्र (14:26.58) ने जीता। जालोर के ढोलाराम और भरतपुर के रामपाल ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महिलाओं की 5 हजार मीटर दौड़ में झालावाड़ की पूजा हरिजन (17:22.73) ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। चूरू की निर्मला रजत और नागौर की सुशीला ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

 

Read More खेल के साथ संस्कार भी: जापानी समर्थकों ने स्टेडियम साफ कर पेश की अनोखी मिसाल, सोशल मीडिया पर सफाई अभियान वायरल

Read More महिला टी-20 वर्ल्ड कप : हमारी बेटियां ही पाकिस्तान पर भारी, 64 रनों से हराया, दीप्ति ने पंजे में जकड़ा मैच

Read More स्पिनरों ने दिलाई भारत को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से किया पराजित

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव