सात साल बाद खुले कबड्डी संघ मुख्यालय के ताले, प्रशासक जस्टिस एसपी गर्ग ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को सौंपा चार्ज

मुख्यालय के ताले करीब सात साल के बाद खोले गए

सात साल बाद खुले कबड्डी संघ मुख्यालय के ताले, प्रशासक जस्टिस एसपी गर्ग ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को सौंपा चार्ज

भारतीय कबड्डी संघ के जयपुर स्थिति मुख्यालय के ताले करीब सात साल के बाद खोले गए।

जयपुर। भारतीय कबड्डी संघ के जयपुर स्थिति मुख्यालय के ताले करीब सात साल के बाद खोले गए। प्रशासक के रूप में भारतीय कबड्डी संघ का संचालन कर रहे दिल्ली हाई कोर्ट के रिटायर जस्टिस एसपी गर्ग की मौजूदगी में महासंघ के अध्यक्ष विभोर विनीत जैन और महासचिव जितेन्द्र प्राणसिंह ठाकुर ने ऑफिस का काम संभाल लिया। प्रशासक एसपी गर्ग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक दिन पहले सोमवार को ही दिल्ली कार्यालय का चार्ज कबड्डी संघ के पदाधिकारियों को सौंपा था। 

सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे निर्देश :

सुप्रीम कोर्ट ने विगत दिनों कबड्डी महासंघ का कार्यभार 24 दिसम्बर 2024 को चुनी गई कार्यकारिणी को सौंपने के निर्देश दिए थे, ताकि ईरान में होने वाली सीनियर एशियन चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी प्रभावित नहीं हो। लेकिन कोर्ट ने साथ ही स्पष्ट किया कि यह तात्कालिक फैसला है और इसे यह नहीं माना जाए कि दिसम्बर 2023 में हुए चुनाव को मान्यता दे दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 3 मार्च को होनी है।

2018 में भंग हुआ कबड्डी संघ :

Read More रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया तो अरविन्द सिंह के सामने दूसरे छोर पर पिता भगवत सिंह मौजूद थे, क्रिकेट की नॉलेज ऐसी कि दिलीप वेंगसरकर भी नतमस्तक हो गए

दिल्ली हाईकोर्ट ने अगस्त 2018 में भारतीय कबड्डी महासंघ में जनार्दन सिंह गहलोत और उनकी पत्नी मृदुल गहलोत की नियुक्ति को खारिज करते हुए आईएएस अधिकारी सनत कौल को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। तब महासंघ को परिवार की तरह चलाने के आरोप लगाए गए थे। बाद में रिटायर जस्टिस एसपी गर्ग को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया।

Read More राजस्थान रॉयल्स का प्रैक्टिस मैच : ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने भी दिखाया दम, रियान पराग का बल्ला चमका, 64 गेंदों पर ठोके 144 रन

आगे बढ़ सकती है एशियन चैंपियनशिप : ठाकुर

Read More आईपीएल में भी फॉर्म बरकरार रखना चाहते हैं करुण नायर

महासचिव जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कुछ देशों ने एशियन चैंपियनशिप की तिथियों में बदलाव की मांग की है। एशियन चैंपियनशिप का आयोजन 25 फरवरी से ईरान में प्रस्तावित है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कुछ बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयोजन संभवत: अगले माह के प्रथम सप्ताह में किया जा सकता है।

राष्ट्रीय महिला कबड्डी 15 से :

ऑफिस का चार्ज लेने के बाद अध्यक्ष विभोर जैन ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के कलैंडर को नियमित करना उनका पहला लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि 71वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप (महिला) के आयोजन का जिम्मा हरियाणा कबड्डी संघ को सौंपा गया है। यह प्रतियोगिता 15 से 18 फरवरी तक पानीपत में होगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आधार पर ईरान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि स्टार्टअप और प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता, शिवराज चौहान ने कहा- कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आए छात्र कृषि स्टार्टअप और प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता, शिवराज चौहान ने कहा- कृषि की चुनौतियों के समाधान में आगे आए छात्र
शिक्षा और विस्तार गतिविधियों से कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि को निरंतर गति प्रदान की है। इस अवसर पर...
एसओजी की पेपर लीक मामलों में कार्रवाई जारी, पटवारी भर्ती मामले में हर्षवर्धन सेवा से बर्खास्त 
पेरू में ऊंचाई वाले शहर में ढही खदान : 4 श्रमिकों की मौत, कठिन परिस्थितियों में चलाया बचाव अभियान 
शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नया नियम : लिखित परीक्षा में 50% से कम अंक आने पर शिक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई, पढ़े और क्या-क्या बोले शिक्ष मंत्री मदन दिलावर 
विलायती बाजार की नरमी का दिखा असर, चांदी 500 रुपए और जेवराती सोना 600 रुपए सस्ता 
राज्यों को उनके अधिकारों से वंचित करती है भाजपा : अपनी गुप्त मंशा को लागू करने की चाल है परिसीमन, स्टालिन ने कहा- राज्य नहीं दें इसकी अनुमति 
राजभवन में बिहार, अरुणाचल और मिजोरम का स्थापना दिवस समारोह : राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- विविधता में एकता ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की हमारी संस्कृति