IPL: दिल्ली 4 विकेट से जीती, केकेआर की लगातार पांचवीं हार

कुलदीप यादव रहा प्लेयर ऑफ द मैच

IPL: दिल्ली 4 विकेट से जीती, केकेआर की लगातार पांचवीं हार
दिल्ली की सात मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि कोलकाता को आठ मैचों में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।

मुम्बई। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (14 रन  पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और ओपनर डेविड वार्नर (42) तथा रोवमैन  पॉवेल (नाबाद 33) की उपयोगी पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स  को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को चार विकेट से हरा दिया।  


कोलकाता को 146 रन पर रोका : दिल्ली ने कोलकाता को 20 ओवर में नौ  विकेट पर 146 रन पर रोक दिया और फिर 19 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली की सात मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि कोलकाता को आठ मैचों में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।


राणा ने बनाए सर्वाधिक 57 रन : दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की तरफ से नीतीश राणा ने 34 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 गेंदों में चार चौकों के सहारे 42 रन और रिंकू सिंह ने 16 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाये। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पारी के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह, नीतीश राणा और टिम साउदी के विकेट झटके। मुस्तफिजुर ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। चेतन सकारिया और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।  

रसेल खाता भी नहीं खोल पाए
कोलकाता का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका। सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच तीन, वेंकटेश अय्यर छह और बाबा इंद्रजीत छह रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल खाता खोले बिना कुलदीप की गेंद पर स्टंप हो गए । कुलदीप ने अय्यर, इंद्रजीत और सुनील नारायण के विकेट भी झटके।

स्कोर बोर्ड:
कोलकाता नाइट राइडर्स :     रन गेंद 4 6
फिंच बो. सकारिया   3 7 0 0
वेंकटेश को. सकारिया बो. अक्षर  6 12 0 0
श्रेयस को. पंत बो. कुलदीप    42 37 4 0
इंद्रजीत को. पॉवेल बो. कुलदीप    6 8 0 0
नरेन पगबाधा बो. कुलदीप   0 1 0 0
राणा को.सकारिया बो.मुस्तफिजुर  57 34 3 4
रसेल स्टं. पंत बो. कुलदीप   0 3 0 0
उमेश अविजित   0 1 0 0
साउदी बो. मुस्तफिजुर    0 1 0 0
हर्षित अविजित    0 1 0 0
अतिरिक्त :     9
कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन।
विकेट पतन : 1-4 (फिंच), 2-22 (वेंकटेश), 3-35 (इंद्रजीत), 4-35 (नरेन), 5-83 (श्रेयस), 6-83 (रसेल), 7-145 (रिंकू), 8-146 (राणा), 9-146 (साउदी).
गेंदबाजी : मुस्तफिजुर 4-0-18-3, सकारिया  3-0-17-1, ठाकुर 3-0-32-0, अक्षर 4-0-28-1, कुलदीप 3-0-14-4, ललित 3-0-32-0.
स्कोर बोर्ड:
दिल्ली कैपिटल्स :     रन गेंद 4 6
पृथ्वी को. एण्ड बो. उमेश  0 1 0 0
वार्नर को. नरेन बो. उमेश   42 26 8 0
मार्श को. वेंकटेश बो. हर्षित    13 7 2 0
ललित पगबाधा नरेन    22 29 1 1
पंत को. इंद्रजीत बो. उमेश   2 5 0 0
पॉवेल अविजित   33 16 1 3
अक्षर रन आउट    24 17 2 1
ठाकुर अविजित    8 14 0 0
अतिरिक्त :     6
कुल : 19 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन।
विकेट पतन : 1-0 (पृथ्वी), 2-17 (मार्श), 3-82 (वार्नर), 4-84 (ललित), 5-84 (पंत), 6-113 (अक्षर).
गेंदबाजी : उमेश 4-0-24-3, हर्षित 3-0-24-1, साउदी 4-0-31-0, नरेन 4-0-19-1, राणा 1-0-14-0, रसेल 1-0-14-0, वेंकटेश 1-0-14-0, श्रेयस 1-0-7-0.
प्लेयर ऑफ द मैच : कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स)
IPL अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस        8 7 1 14 +0.371
राजस्थान रॉयल्स     8 6 2 12 +0.561
हैदराबाद      8 5 3 10 +0.600
लखनऊ जायंट्स    8 5 3 10 +0.334
आरसीबी       9 5 4 10 -0.572
दिल्ली कैपिटल्स    8 4 4 8 +0.695
पंजाब किंग्स      8 4 4 8 -0.419
केकेआर   9 3 6 6 -0.006
सीएसके   8 2 6 4 -0.538
मुंबई इंडियंस  8 0 8 0 -1.000





Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय