इंडिया ए-इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, तनुष-अंशुल ने बनाई 149 की साझेदारी 

जॉर्ज हिल ने लिए तीन विकेट 

इंडिया ए-इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, तनुष-अंशुल ने बनाई 149 की साझेदारी 

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के मध्य चार दिवसीय दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया।

नार्थम्पटन। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के मध्य चार दिवसीय दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया। मैच के अंतिम दिन भारत ने 7 विकेट पर 417 रन बना अपनी पारी घोषित कर  इंग्लैंड लायंस के समक्ष 439 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड लायंस ने खेल समाप्ति तक 3 विकेट  पर 32 रन बना लिए थे। 

बेन मैकीनी 16 व जैम्स रियू (0) नाबाद लौटे। आउट होने वाले बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज टॉम हेइन्स (7), एमीलो (5) व जोर्डन (0) सस्ते में आउट हुए। अंशुल कम्बोज ने दो व तुषार देशपांडे ने एक विकेट हासिल किया। 

इससे पूर्व तनुष कोटियान और अंशुल काम्बोज की जोड़ी की आठवें विकेट के लिए 149 रनों की अविजित साझेदारी कर इंडिया ए को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन 7 विकेट पर 417 रन पर पहुंचा दिया है और इसी के साथ इंडिया ए की कुल बढ़त 438 रनों की हो गई।

तनुष-अंशुल ने बनाई 149 की साझेदारी :

Read More टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा

इससे पूर्व यहां इंडिया ए ने विगत दिन के चार विकेट पर 163 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। इंडिया ए का पांचवां विकेट ध्रुव जुरेल (28) के रूप में गिरा। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी (42), शार्दुल ठाकुर (34) रन बनाकर आउट हुए। 

Read More आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

रेड्डी और ठाकुर को जॉर्ज हिल ने बोल्ड किया। इंडिया ए ने 92 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बना पारी घोषित कर दी। तनुष कोटियान (90) और अंशुल काम्बोज (51) रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Read More हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

जॉर्ज हिल ने लिए तीन विकेट :

इंग्लैंड लायंस की ओर से जॉर्ज हिल ने तीन विकेट लिये। क्रिस वोक्स और एडवर्ड जैक को दो-दो विकेट मिले। इससे पहले इंडिया ने पहली पारी में 348 रन और इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 327 रन बनाये थे।    

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला