इस बार 28 अगस्त से भारत के आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत, बीसीसीआई ने राजस्थान को दी 4 रणजी समेत 75 मैचों की मेजबानी

अनदेखी से पीली पड़ने लगी एसएमएस स्टेडियम के ग्राउण्ड की घास

इस बार 28 अगस्त से भारत के आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत, बीसीसीआई ने राजस्थान को दी 4 रणजी समेत 75 मैचों की मेजबानी

बीसीसीआई की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान को इस बार चार रणजी ट्रॉफी मैच सहित विभिन्न टूर्नामेंटों के कुल 75 मैचों की मेजबानी सौंपी गई है

जयपुर। भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत इस बार 28 अगस्त को दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट से होगी। बीसीसीआई की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान को इस बार चार रणजी ट्रॉफी मैच सहित विभिन्न टूर्नामेंटों के कुल 75 मैचों की मेजबानी सौंपी गई है। लेकिन यहां आरसीए की एडहॉक कमेटी और राजस्थान खेल परिषद के बीच चल रहे विवाद के कारण आईपीएल मैचों के दौरान हराभरा नजर आने वाले सवाई मानसिंह स्टेडियम का ग्राउण्ड अब पीला पड़ता नजर आने लगा है। आरसीए की एडहॉक कमेटी ने अपने ग्राउण्ड स्टाफ को यहां से हटा लिया। ग्राउण्ड का रखरखाव न होने की वजह से भीषण गर्मी में घास पीली पड़ने लगी है। यदि ग्राउण्ड के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो रणजी ट्रॉफी सहित घरेलू सीजन के अन्य मैच अन्य मैदानों पर कराने पड़ेंगे। 

राजस्थान को मिले ये मैच
बीसीसीआई के आगामी घरेलू सत्र के दौरान विजय हजारे ट्रॉफी के कुल 28 मैचों की मेजबानी राजस्थान को दी गई है। इसके अलावा अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के 21 मैच भी यहां खेले जाएंगे। राजस्थान क्रिकेट संघ को अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के 4 मैच, रणजी ट्रॉफी के 4 मैच, अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के तीन मैच तथा अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के 15 मैचों की मेजबानी भी मिली है। 

जोनल फॉर्मेट में होगी दलीप ट्रॉफी
घरेलू सत्र की शुरूआत दलीप ट्रॉफी से होगी और यह फिर से अपने पारंपरिक जोनल प्रारूप में लौटेगा। पिछले सत्र में दलीप ट्रॉफी इंडिया ए, बी, सी और डी चार टीमों के बीच खेली गई थी। टूनार्मेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला गया था। इस सत्र से टूनार्मेंट जोनल प्रणाली में लौटेगा, जिसमें छह टीमों (नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंटर और नॉर्थ ईस्ट) का चयन संबंधित जोनल समितियों द्वारा किया जाएगा।

इन टूर्नामेंटों में भी होगा बदलाव
अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में ग्रुप चरण के बाद सुपर लीग चरण भी होगा। पुरुष (विजय हजारे ट्रॉफी) और महिला घरेलू 50 ओवर के टूनार्मेंट में अब रणजी ट्रॉफी की तरह प्लेट डिविजन की शुरुआत होगी। 

Read More पानी की गंभीर समस्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश : गंदे और बदबूदार पानी से परेशान, बाहर से मंगा रहे पानी

दो चरण में होगी रणजी ट्रॉफी
2024-25 की तरह रणजी ट्रॉफी दो चरणों में आयोजित की जाएगी और बीच में सफेद गेंद के टूनार्मेंट आयोजित होंगे। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से उत्तर और पूर्वी भारत में मौसम के प्रभाव को कम करना है।

Read More Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी