उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल : तीरन्दाजी पुरुष टीम ने कांस्य जीता, साइक्लिंग में भी मिले दो पदक

स्वर्ण पदक जीत लिया

उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल : तीरन्दाजी पुरुष टीम ने कांस्य जीता, साइक्लिंग में भी मिले दो पदक

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राजस्थान के तीरन्दाज रजत चौहान ने बुधवार को उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरन्दाजी की कंपाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया।

जयपुर। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राजस्थान के तीरन्दाज रजत चौहान ने बुधवार को उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरन्दाजी की कंपाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। रजत ने कंपाउण्ड टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। बुधवार को राजस्थान ने साइक्लिंग में भी एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह के अनुसार राजस्थान पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात रजत चौहान ने पुरुषों की कंपाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीत रे ऋतिक शर्मा को एक अंक के अन्तर (144-143) से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कंपाउण्ड पुरुष टीम इवेंट में राजस्थान ने 229 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। राजस्थान ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 229-222 अंकों से पराजित किया।  राजस्थान टीम में रजत चौहान, जसमीत सिंह, सिद्धार्थ दूधवाल और अजय सिंह शेखावत शामिल हैं। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ओलंपियन अभिषेक वर्मा की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने 234 अंकों के साथ जीता, वहीं रजत पदक हरियाणा टीम के नाम रहा।

ऐसे रहा रजत का स्वर्णिम सफर :

रजत चौहान ने अपने स्वर्णिम सफर के पहले मुकाबले में पंजाब के सिमरनजोत सिंह को 147-141 से हराया और फिर प्री क्वार्टर फाइनल में 150 अंकों का नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाते हुए पंजाब के ही उदय कंबोज को 150-148 से हरा अंतिम आठ में जगह बनाई। रजत ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के रिषभ यादव को 149-148 से और सेमी फाइनल में हरियाणा के ही कुशल दलाल को 146-145 से हरा फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

दीपशिखा को महिला वर्ग का स्वर्ण :

Read More मुश्ताक अली टी-20 में पांचवीं जीत, राजस्थान ने सौराष्ट्र को 2 विकेट से दी शिकस्त

हरियाणा की दीपशिखा ने 148 अंकों के साथ महिलाओं की कंपाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीता। इस स्पर्धा का रजत पंजाब की प्रणीत कौर (144) और कांस्य पदक पंजाब की अवनीत कौर (143) ने हासिल किया। कंपाउण्ड मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हरियाणा के रिषभ यादव और दीपशिखा की जोड़ी ने जीता, जबकि महिला टीम इवेंट का स्वर्ण पंजाब, रजत महाराष्ट्र और कांस्य तेलंगाना ने अपने नाम किया। 

Read More कूच बिहार ट्रॉफी : राजस्थान 6 विकेट से जीता, जतिन के ऑलराउंड प्रदर्शन से विदर्भ को हराया

साइक्लिंग में मिले दो मेडल :

Read More चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को राजस्थान ने दो पदक साइक्लिंग में भी जीते। राजस्थान के देवेन्द्र बिश्नोई ने पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि सवाई राम, मुकेश बिश्नोई, दीपक सियाग, नारायण सियाग और खेताराम की राजस्थान टीम ने पुरुषों की 4000 मीटर टीम परसूट स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी