आगा खान पंचम भारत दौरे पर: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी करेंगे दौरा
इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम एक सप्ताह के भारत दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर आ रहे आगा खान अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे।
नई दिल्ली। इस्माइली मुसलमानों के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम बुधवार से एक सप्ताह के भारत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के निमंत्रण पर आ रहे आगा खान गुरुवार को उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह गृह मंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे।
आगा खान अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे। इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहलों से जुड़ा है। 50वें इमाम के रूप में पद संभालने के बाद प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का यह पहला भारत दौरा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Sep 2026 12:03:23
गिगलाना गांव के दिनेश चौहान ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देशसेवा का सपना पूरा।...

Comment List