अमेरिका में फायरिंग के बाद एक्शन  : अफगान वीजा जारी करने पर लगाई रोक, ट्रंप ने आव्रजन नीति को सख्त करने के लिए उठाए कदम

हर आवेदक की ज्यादा से ज्यादा जांच हो सके

अमेरिका में फायरिंग के बाद एक्शन  : अफगान वीजा जारी करने पर लगाई रोक, ट्रंप ने आव्रजन नीति को सख्त करने के लिए उठाए कदम

राजधानी में नेशनल गार्ड के एक सदस्य की मौत वाली गोलीबारी के बाद अमेरिका ने अफ़गान पासपोर्ट पर यात्रा करने वालों को वीजा जारी करने और सभी शरण आवेदनों पर तत्काल रोक लगा दी। संदिग्ध के अफ़गान नागरिक होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा जांच कड़ी कर दी। यूएससीआईएस ने कहा कि सभी आवेदकों की दोबारा गहन स्क्रीनिंग तक फैसले रोक दिए गए हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने अफग़ानिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीजा जारी करने पर तुरंत रोक लगाने और सभी शरण के लिए आवेदन करने पर रोक लगाने की घोषणा की है। यह घोषणा वॉशिंगटन, डीसी में हुई एक गोलीबारी की घटना के बाद की गई है, जिसमें नेशनल गार्ड के एक सदस्य की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने कहा कि इस रोक का मकसद यह पक्का करना है कि हर आवेदक की ज्यादा से ज्यादा जांच हो सके।

विदेश मंत्रालय ने अफग़ान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीजा जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी है और कहा कि प्रशासन अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा और जन सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

यह सख्त कार्रवाई बुधवार को की गई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान एक अफग़ान नागरिक के रूप में होने के बाद की गई है। हमले के बाद, ट्रंप कार्यालय ने आव्रजन नीति को और सख्त करने के लिए तेजी से कदम उठाए।

Read More ब्रिटेन में डीपफेक बनाने के खिलाफ लागू होगा कानून, सहमति के बिना ऑनलाइन अश्लील इमेज बनाने वालों पर आपराधिक मुकदमा चलाने की तैयारी 

यूएससीआईएस के निदेशक जो एडलो ने एक्स पर कहा-  यूएससीआईएस ने सभी शरण फैसलों को तब तक रोक दिया है, जब तक हम यह पक्का नहीं कर लेते कि हर विदेशी की ज्यादा से ज्यादा जांच और स्क्रीनिंग हो। अमेरिकी लोगों की सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आती है।

Read More ईरान के साथ 168 करोड़ डॉलर का है भारत का द्विपक्षीय व्यापार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

प्रशासन ने अफग़ानिस्तान समेत 19 चिंताजनक देशों के नागरिकों को पहले जारी किए गए सभी ग्रीन कार्ड की समीक्षा करने का भी आदेश दिया है और गृह सुरक्षा विभाग को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में मंजूर राजनीतिक शरण मामलों की फिर से जांच करने का निर्देश दिया है। 

Read More विश्व हिन्दी पत्रिका ने कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को बताया पत्रकारिता का मौन नायक, कहा- जिनके लिए पत्रकारिता सत्ता नहीं, समाज, लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों की सांस थी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत