हुगली में बोले अमित शाह - PoK भारत का हिस्सा है और इसे वापस लिया जाएगा

कश्मीर घाटी में कोई पथराव की घटना और न ही कोई हड़ताल हुई

हुगली में बोले अमित शाह - PoK भारत का हिस्सा है और इसे वापस लिया जाएगा

शाह ने आज हुगली जिले में सिरमपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार कबीर शंकर बोस के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे वापस लेंगे।

सिरमपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दृढ़तापूर्वक कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और इसे वापस लिया जायेगा।

शाह ने आज हुगली जिले में सिरमपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार कबीर शंकर बोस के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हम इसे वापस लेंगे।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पिछले पांच वर्षों में कश्मीर घाटी में कोई पथराव की घटना और न ही कोई हड़ताल हुई है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से एकीकृत हो गया है और लोग मौजूदा स्थिति में बेहतर महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने दोहराया कि अब पीओके में हड़ताल और आजादी के लिए विरोध हो रहा है। हम इसे वापस लेंगे। उन्होंने देश की क्षमता को कम आंकने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया समूह की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने संबंधी बयान की भी निंदा की।

Read More ट्रंप ने ईरानी नेताओं की हत्या का किया समर्थन : सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश, कहा- समझौता न चाहने वाले नेताओं को मार देना चाहिए

शाह ने पक्षी दलों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि वे अपने रिश्तेदारों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु में एमके स्टालिन , महाराष्ट्र में शरद पवार अपनी पुत्री तथा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनके बेटे राहुल बाबा प्रधानमंत्री बनें। इसके विपरीत नरेंद्र मोदी 140 करोड़ लोगों के वास्ते सबका विकास, सबका साथ का संकल्प लिए तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More पीएम मोदी ने सिक्किम में बच्चों के संग खेला फुटबॉल : शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा-इन खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना ऊर्जा भरने वाला रहा

उन्होंने गत 22 जनवरी को राम लला के अभिषेक में शामिल नहीं होने के लिए गांधी और बनर्जी की यह कहते हुए आलोचना की कि उन्हें अपना वोट बैंक खिसकने का डर है। शाह ने आरोप लगाया कि बनर्जी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के वोट बैंक पर निर्भर हैं और इसलिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रही हैं। जो केवल शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है। उन्होंने कहा कि 'मां माटी मानुष  के नारे अब मुल्ला मदरसा माफिया बदल गए हैं।

Read More कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी

उन्होंने मौलवियों को भत्ता देने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की और कहा कि यह भारतीय संविधान के खिलाफ है। शाह ने कहा कि संदेशखाली अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और सभी घोटालेबाजों को चेतावनी दी कि भाजपा के सत्ता में आने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। बनर्जी पर वोट बैंक के लिए संदेशखाली में अपनी पार्टी के लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अदालत में नहीं गई होती, तो शहजान शेख और अन्य अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल